भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में इंडेन गैस के सिस्टम फ़ेल होने से हाहाकार मच गया हैं सुरक्षा के लिए बना OTP डिलीवरी के लिए बाधा बन रहा है तकनीकी खामी के कारण डिलीवरी के लिए जनरेट नहीं हो पा रहा हैं जिसके कारण अकेले भोपाल में 12000 से ज्यादा सिलेंडरों की डिलीवरी बीच में ही अटक गई है अब जरूरतमंद उपभोक्ता खाली सेलेंडर और मोबाइल पर ओटीपी के इंतजार के बीच जूझ रहे हैं |
एजेंसी संचालकों के मुताबिक सुबह 10 से रात 8 बजे तक होने वाला पूरा काम प्रभावित हुआ सर्वर की दिक्कत के चलते शाम 5 बजे तक कोई काम नहीं हो पाया जिससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ा शाम के बाद सर्वर चालू होने पर ही होम डिलीवरी का सिस्टम शुरू हो सका |
सर्वर डाउन और सप्लाई बाधित होने से शहर की गैस एजेंसियों पर हंगामे की स्थिति बन गई अप्सरा टॉकीज स्थित चंद्रकांता गैस एजेंसी के बाहर उपभोक्ताओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया लोगों का कहना था कि दो दिन से सिलेंडर नहीं मिल रहा है एजेंसी संचालक अभद्रता कर रहा है सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाइश देकर रास्ता खुलवाया जिंसी स्थित प्रदीप गैस एजेंसी पर भी भीड़ बढ़ने से हंगामा हुआ हालात बिगड़ते देख संचालक को शटर बंद करना पड़ा बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से एजेंसी दोबारा खोली गई |
Lok Jung News Online News Portal