Breaking News
Home / न्यूज़ / सीहोर की एजेंसी का परवालिया में खेल अवैध एलपीजी परिवहन में जब्त 68 सिलेंडर सांसद के हस्तक्षेप के बाद लौटने गए।

सीहोर की एजेंसी का परवालिया में खेल अवैध एलपीजी परिवहन में जब्त 68 सिलेंडर सांसद के हस्तक्षेप के बाद लौटने गए।


भोपाल ( नेहा शेख )सीहोर जिले की अहमदपुर इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ी परवालिया सड़क इलाके में अवैध तरीके से सिलेंडरों की डिलिवरी कर रही थी, जिस पर खाद्द विभाग ने कार्रवाई की थी। करीब 15 दिन पूर्व सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यर्थी ने इस वाहन से 61 घरेलू और 7 व्यावसायिक सिलेंडर जब्त किए थे, जिन्हे बाद में गांधी नगर थाने के हवाले कर दिया गया था।

सांसद की नाराजगी और वाहन वापसी: इस पुरी कार्रवाई के पीछे सांसद आलोक शर्मा की कड़ी नाराजगी और विरोध मुख्य वजह रहा। जब्ती के लगभग एक हफ्ते बाद, एजेंसी द्वारा सिक्योरिटी राशि जमा करने के बाद वाहन और सिलेंडर उसी एजेंसी को वापस सौंप दिए गए। इस मामले को लेकर सांसद ने क्लेक्ट्रेट स्थित खाद्द विभाग पहुँचकर पुरी कार्रवाई के तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।

एडीएम के आदेश पर सुपुर्दगी: जिला आपूर्ति नियंत्रण चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, एडीएम प्रकाश नायक के आदेश के बाद वाहन और सभी 68 सिलेंडर एजेंसी संचालक को वापस लौटा दिए गए। इस संबंध में सुनवाई के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। एडीएम प्रकाश नायक का कहना है कि वाहन व सिलेंडर छोड़ने के कारणो और तथ्यो कि स्पष्टा के बाद ही सुपुर्दगी का निर्णय लिया गया है।

पंचनामा विवाद और कर्मचारियों का रवैया: जब्ती कि कार्रवाई के वक्त एजेंसी के कर्मचारियों ने पंचनामा दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था इसी वजह से मामला एडीएम कोर्ट में पेश नहीं हो पाया था। इस पर सहायक आपूर्ति अधिकारी अशोक सत्यर्थी ने एजेंसी संचालक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर प्रियंका मिश्रा के पास शिकायत दर्ज कराई थी।

कंपनी का पत्र और 250 सिलेंडर का दावा: जांच के दौरान एजेंसी संचालक ने खाद्द विभाग को इंडियन ऑयल कंपनी का एक पत्र दिखाया, जिसमें भोपाल की सरकारी गैस एजेंसी को 250 सिलेंडर देने का जिक्र था। हालांकि, जिला खाद्द विभाग को इस बात की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। दूसरी तरफ, सांसद आलोक शर्मा ने इस पुरी कार्रवाई को गलत करार देते हुए कड़ा विरोध जताया और आरोप लगाया कि अवैध वसूली के लिए कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है।

 

About Saifuddin Saify

Check Also

जावरा के पास 8-लेन एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी जीएसटी सुपरिटेंडेंट की गाड़ी से 54 लाख नकद और लाखों के जेवर बरामद, दंपती व दोनों बच्चे घायल

🔊 पोस्ट को सुनें जावरा ( नेहा शेख )गुजरात के वापी में तैनात सेंट्रल जीएसटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow