भोपाल:( नेहा शेख ) राजधानी में कार्बाइड गन की बिक्री पर सख्त रोक होने के बावजूद ऑनलाइन डिलीवरी और स्थानीय बाजारो में कार्बाइड गन धड़ल्ले से बेची जा रही हैं, जिस कारण दीपावली पर गंभीर हादसे सामने आए। ऐशबाग क्षेत्र में रहने वाले 14 साल के बच्चे के पास कार्बाइड गन अचानक फट गई, लेंस प्रभावित हुआ और आंख के अंदर बारूद के करीब 300 छोटे-छोटे टुकड़े धंस गए।
हादसे के बच्चे को पहले हमीदिया अस्पताल ले जया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे एम्स रेफर किया गया डॉक्टरों ने सर्जरी कर आंख से बारूद के कण निकाले और रोशनी बचाने की कोशिश की। इस गंभीर घटना के बाद यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि जब शहर में इन खतरनाक पटाखों और गन कि बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध था, तब ऑनलाइन प्लेटफार्म और बाजार में इनकी खरीद कैसे जारी रही और पुलिस प्रशासन ने समय रहते एक्शन क्यो नहीं लिया।
Lok Jung News Online News Portal