भोपाल: ( नेहा शेख ) राजधानी के विभिन्न हिस्सों से लिए गए खाद्दय पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं, जिसमें दो प्रसिद्ध डेयरियों के उत्पाद मिलावटी पाए गए हैं। खाद्दय सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए गए है। कुछ दिन पहले न्यू मार्केट स्थित पंजाब डेयरी से उठाया गया पनीर का सैंपल जांच में फेल हो गया है और अमानक पाया गया है इसी प्रकार, न्यू आजाद मार्केट ग्राम जगदीशपुर स्थित बॉम्बे डेयरी हाउस का खुला हुआ घी भी गुणवत्ता के पैमानों पर खरा नहीं उतरा हैं।
इन दोनों खाद्दय उत्पादों के अमानक मिलने पर विभाग ने बॉम्बे डेयरी हाउस और पंजाब डेयरी के प्रोपराइटर फैज अमान और यूसरा रहमान के विरूद्ध औपचारिक तौर पर के दर्ज कर लिया है।
त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्द सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार अलग-अलग दुकानों से सैंपल जूटा रही है। खाद्दय सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के अनुसार, बुधवार को टीमों ने बैरागढ़ के जय राम मलाई वाले से चमचम मिठाई, वर्षा स्वीट्स से मलाई टिक्किया और इसके अलावा, करोंद स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से मावा व उससे बनी मिठाइयों के सैंपल भरे गए। वहीं दूसरी टीम ने शाहजहानाबाद के राजस्थान मिष्ठान भंडार से खुरमे, मठरी, मलाई चाप, सुंदरम डेयरी करोंद से पनीर और कुबेर डेयरी से छेना टोस्ट व नमकीन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
Lok Jung News Online News Portal