Breaking News
Home / खास खबरे / मध्य प्रदेश में राजनीतिक भूचाल कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पर महिला ने लगाए 20 साल पुराने रिश्ते के आरोप

मध्य प्रदेश में राजनीतिक भूचाल कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पर महिला ने लगाए 20 साल पुराने रिश्ते के आरोप


भोपाल ( नेहा शेख ) मध्य प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान पर बेहद गंभीर आरोप जड़ दिए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र मे महिला ने दावा किया है कि मंत्री के साथ उसका पिछले दो दशकों से संपर्क है। यही नहीं, महिला ने रतलाम-झाबुआ से भाजपा सांसद अनीता चौहान(मंत्री की पत्नी) पर भी बेटे को मानसिक रूप से परेशान करने के  आरोप लगाए है।

महिला ने पत्र में सीधे तौर पर मंत्री के आधिकारिक आवास जाने की बात कही है। उसने आशंका जगाई है कि यदि सफर के दौरान या वहां उसके और उसके बेटे के साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जवाबदेही मंत्री परिवार की होगी। महिला का कहना है कि जब वह महज 18 वर्ष की थी, तब से यह संबंध है। शुरुआत में सांसद अनीता चौहान ने उसे साथ देने का आश्र्वासन दिया था, लेकिन बाद में वादे से मुकरकर उसे और उसके बेटे को  मानसिक पीड़ा दी गई।

इन तीखे आरोपों को खारिज करते हुए सांसद अनीता चौहान ने कहा कि यह पूरी कहानी मनगढ़ंत और बेबुनियाद है। उनके पास ऐसा कोई वीडियो नहीं है और जब महिला खुद सामने आएगी, तभी मुद्दे पर कोई बात होगी।

 

About Saifuddin Saify

Check Also

_सरप्लस बिजली का दावा, लोग कटौती से हलाकान_*

🔊 पोस्ट को सुनें   भोपाल / (सैफ़ुद्दीन सैफ़ी) कहने को तो मध्य प्रदेश 25 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow