भोपाल( नेहा शेख ) के आईएसबीटी पर शनिवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की 8 बसों में अचानक लगी भीषण आग से करीब 4 करोड़ रूपये का भारी नुकसान हो गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर न तो आग से जुड़ा कोई काम हो रहा था और न ही शार्ट सर्किट कि कोई गुंजाइश थी। शाम 7 से 9 बजे के बीच रवाना होने वाली इन बसों मे आग कैसे लगी, इसे लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
बीमा और साजिश का एंगल
पुलिस अब इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि कहीं इस अग्निकांड के पीछे बीमा का कोई खेल या सोची-समझी साजिश तो नहीं है। गोविंदपुरा थाना टीआई अवधेश तोमर के मुताबिक, आग के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं, इसलिए बीमा संबंधी पहलुओं सहित सभी संभावित कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। वर्मा ट्रेवल्स की बसों में पहले भी बैरागढ़ और मुलताई के पास आग लगने जैसे हादसे सामने आ चुके हैं।
बिना सुरक्षा मानकों के दौड़ रहीं हजारो बसें
इस हादसे ने प्रदेश में बसों की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने नए सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर मध्य प्रदेश में करीब 2300 बसों के रजिस्ट्रेशन को हरी झंडी दे दी गई। इनमें से 1300 बसें बिना सुरक्षा अप्रूवल के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही हैं।
एक तरफ जहां नियमो की अनदेखी कर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है, वहीं दूसरी तरफ वर्मा ट्रेवल्स में लगी आग ने बीमा क्लेम और साजिश की आशंकाओ को हवा दे दी है। पुलिस की जांच के बाद ही सच सामने आ पाएगा।
Lok Jung News Online News Portal