भोपाल: ( नेहा शेख )राजधानी भोपाल में 13 साल की एक बच्ची का शव सुनसान खंडहर से बरामद किया गया है। मासूम का शव तीसरी मंजिल पर पड़ा मिला, जो खून से लथपथ था। मतृका के चेहरे और मुंह पर बेरहमी के निशान मिले है। उसके दांत टूटे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठुंसा गया था शव को ढंकने के लिए कंबल का इस्तेमाल किया गया था। मृतका के परिजनो का आरोप है की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। और उन्होने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब बच्ची गायब हुई तो उन्होने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने में कोई तत्परता नहीं दिखाई। आरोपी को पकड़ने से लेकर मासूम का शव तलाशने तक का सारा काम खुद परिजनों और बस्ती के लोगो ने ही किया।
मृतका की नानी के अनुसार, घटना की कड़ी इस प्रकार जुड़ी: बच्ची शाम करीब 6 बजे अन्य लड़कियो के साथ घर से बाहर निकली थी। आखरी बार रात 8 बजे उसे बस स्टैंड के पास पंडाल में प्रसाद खाते देखा गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। एक चाय दुकानदार ने जानकारी दी कि उसने बच्ची को ‘मोइन’ नाम के व्यक्ति के साथ देखा था। मोइन गाड़ियों की धुलाई(वॉशिंग) का काम करता है। परीजनों ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे मोइन को पकड़ा और पुलिस थाने ले गए। एक लड़की ने बताया की मोइन जहां सोता था, उस कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित खंडहर की तलाश ली गई। परिजन जब तीसरी मंजिल पर पहुंचे, तो वहां टेबल-बेंच के बीच कंबल में लिपटा हुआ खून से लथपथ बच्ची का शव मिला। शव देखकर नानी बेहोश होकर गिर पड़ी।
आरोपी पुलिस की हिरासत में, कबूलनामा और आगे की कार्रवाई;पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म कि पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कि जाएगी।
Lok Jung News Online News Portal