Breaking News
Home / न्यूज़ / बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई से हड़कंप: 46.96 किलोवॉट लोड पकड़ा, 5.46 लाख रुपये का थमाया बिल

बिजली विभाग की विजिलेंस कार्रवाई से हड़कंप: 46.96 किलोवॉट लोड पकड़ा, 5.46 लाख रुपये का थमाया बिल


भोपाल:( नेहा शेख ) सिटी कोतवाली क्षेत्र में बिजली कंपनी के जांच दल ने दो फ्लैट और एक मकान पर दबिश देकर 46.96 किलोवॉट की बड़ी बिजली चोरी पकड़ी है। विभाग ने दोनों मामलों कें कुल 5,46,499 रुपये का बिल थामया है। हाई लाइफ अपार्टमेंट में पड़ताल के दौरान मकान मालिक ने कार्रवाई का विरोध करते हुए भीड़ जुटाने की कोशिश की, हालांकि अधिकारियों ने रहवासियों को समझाकर जांच जारी रखी। अफसरों का कहना है की जरूरत पड़ने पर आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

पोल से सीधे केबल डालकर मीटर बाईपास: सिटी सर्किल के अधीक्षक यंत्री प्रदीप सिंह चौहान के मुताबिक, खातून बी के नाम से दर्ज कनेक्शन(क्र. 2507012174) की जांच में पाया गया कि एलटी पोल से सीधी केबल जोड़कर मीटर बाईपास किया गया था। यहां 29.44 किलोवॉट की चोरी पर 3,62,714 रूपये का बिल जारी किया गया है।

अपार्टमेंट में अतिरिक्त केबल से चोरी

हाई लाइफ अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 302(कनेक्शन क्र. 2507000464, उपभोक्ता एम. खान) में एलटी पैनल से एक्स्ट्रा केबल जोड़कर 17.52 किलोवॉट लोड की बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर 1,83,785 रुपये का बिल थमाया गया है। दोनों ही स्थानों पर टीम ने मौके पर पंचनामा तैयार किया, जिसमें लोकल जॉन के कर्मचारी भी मौजूद थे।

About Saifuddin Saify

Check Also

कैचमेंट जोन का दायरा बढ़ाने पर विवाद 66 गांवों की जमीन पर संकट देख भड़के किसान,

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल:( नेहा शेख ) भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow