भोपाल:( नेहा शेख) मध्यप्रदेश में गोवंश की अवैध तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भोपाल के सुखी सेवनीया क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस और गोसेवकों की सतर्कता से गोवंश तस्करी का मामला उजागर हुआ। विदिशा के जंगलों से नौ बछड़ों को पिकअप वाहन में भरकर देवास ले जा रहे आरोपियों को टोल के पास रोक लिया गया। वाहन में बछड़ों को इस कदर ठूंसकर रखा गया था कि उन्हें हिलने-डुलने तक कि हगाह नहीं मिली। इस दौरान दम घुटने और अन्य पशुओं के नीचे दबने से एक बछड़े की मौत हो गई, जबकि आठ बछड़े जीवित मिले।
जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के करीब तीन बजे गोसेवकों को संदिग्ध पिकअप की सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमपी 41 ज़ेडएल 4638 नंबर की पिकअप को रोका। इसमें नौ बछड़े मिले वाहन में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाइक से साथ चल रहे तीन अन्य लोग फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों में रोकी राठौर निवासी इंदौर, विजय सिसोदिया और विजय भांडवा शामिल बताए गए है। पूछताछ में देवास के संजू परमार का नाम भी सामने आया। आरोपियों के मुताबिक, बछड़ों को लाने बदले प्रति बछड़ा दो-दो हजार रुपये मिलने थे। पुलिस ने वाहन जब्त कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।
मृत बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया, जबकि बाकी आठ बछड़ों को जीवदया गोशाला भेजा गया है। गोसेवकों का कहना है कि दूसरे जिलों के तस्कर भोपाल के रस्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में पूरे तस्करी नेटवर्क कि जांच जरूरी हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 11 जनवरी 2025, नवंबर 2025 और 15 नवंबर 2025 को भी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में गोवंश से भरे वाहन पकड़े जाने के मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं पुलिस कि निगरानी और गोवंश तस्करी पर रोक लगाने की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही हैं।
Lok Jung News Online News Portal