Breaking News
Home / कारोबार / अजब गजब खेल मंडी में हाहाकार भाजपा विधायक के वेयरहाउस में गेंहू का गोदाम…….

अजब गजब खेल मंडी में हाहाकार भाजपा विधायक के वेयरहाउस में गेंहू का गोदाम…….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) प्रदेश की मंडियों में किसान एक – एक बोरी के लिए तप्ति धूप में तपता हुआ अपनी बारी का इंतजार कर रहा है वहीं , सत्ता के गलियारों से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर लग रहा है कि किस्मत की बोरियां सिर्फ खास पतों पर ही खुल रही हैं एक और प्रशासन बारदाना न होने का बहाना बनाकर किसानों को लौटा रहा है वहीं , दूसरी ओर भाजपा विधायक के निजी वेयरहाउस में गेंहू की बोरियां का भण्डार भरा है , जो व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा हैं |

जानकारी के अनुसार बैरसिया रोड स्थित भगवती वेयरहाउस इस बार सरकारी खरीदी केंद्र के रूप में चिन्हित है यहां किसानों को ट्रॉली में गेंहू लेकर आने के लिए कहा गया और तौल के बाद स्टोरेज किया गया | सूत्रों के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी संबंधित अधिकारियों को थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई भोपाल जिले में 93 गेंहू खरीदी केंद्र बनाए गए हैं |

परिसर में बने दो वेयरहाउस में से एक पहले से भरा हुआ मिला जबकि दूसरे खाली वेयरहाउस में भी एडवांस में गेंहू रखवाया गया बताया जा रहा है कि इस स्टोरेज के लिए बोरियों की व्यवस्था भी की गई जबकि सरकार प्रदेशभर में बारदाने की कमी का हवाला देकर खरीदी टाल चुकी है |

विधायक खत्री बोले – कुछ कांग्रेसी मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं वेयरहाउस मेरा है पर उसमें मेरा और आसपास रहने वाले किसानों का गेंहू रखा है बारिश से बचाने के लिए ऐसा किया हैं |

About Saifuddin Saify

Check Also

लोगो ने कहाँ हाय मोदी जी कितने अच्छे दिन दिखाये गैस की किल्लत सड़क पर सन्नाटा , रेलवे की रसोई बिजली के भरोसे , छात्रों की थाली से नाश्ता गायब

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर की उन गलियों में अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow