भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है सिलेंडर की बुकिंग तो हो रही है लेकिन डिलीवरी का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा रोजाना होने वाली 5 हजार नई बुकिंग ने पूरा गणित बिगाड़ दिया है जिससे पेंडिंग डिलीवरी का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है | भोपाल में इन दिनों रोजाना 13 से 14 हजार गैस बुकिंग हो रही हैं जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 8 से 9 हजार रहता था यानी हर दिन करीब 5 हजार अतिरिक्त हो रही है इसके मुक़ाबले डिलीवरी 11 से 12 हजार ही हो पा रही है जिससे करीब 50 हजार सिलेंडर की सप्लाई पेंडिंग हो गई है हालात यह है कि जिले की 46 गैस एजेंसियों पर दबाव बना हुआ है प्रशासन और तेल कंपनियां लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं लेकिन डिमांड और सप्लाई के बीच अंतर कम नहीं हो पा रहा है |
पेंडिंग बुकिंग का सीधा असर डिलीवरी टाइम पर पड़ा है नए भोपाल में सिलेंडर के लिए 5 से 7 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है जबकि पुराने शहर में यह अवधि 8 से 10 दिन तक पहुंच गई है कंपनियों का दावा है कि अगले 10 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी |
खाद्द नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार पिछले 2 से 3 दिनों में बुकिंग लगभग दोगुनी हुई है सप्लाई 11 से 12 हजार सिलेंडर रोज की है जबकि बुकिंग ज्यादा होने से रोज करीब 3 हजार बुकिंग पेंडिंग रह रही है हैं भोपाल में एजेंसियों के पास 5 से 6 दिन का स्टॉक मौजूद है भौंरी डिपो से सप्लाई लगातार जारी है |
मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक , अफवाहों के कारण लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रही हैं सामान्य 9 लाख लीटर रोज की खपत बढ़कर 15 से 20 लाख लीटर तक पहुंच गई है हालांकि शहर के 192 पेट्रोल पंपो पर फिलहाल पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है |
Lok Jung News Online News Portal