भोपाल:( नेहा शेख ) भोपाल में एक महिला कों उसका बेटा वश में करने, उसे साथ रखने और रकम दोगुनी करने का लालच देकर 1 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने भरोसा जीतने के लिए महिला कों 10 करोड़ के चेक और कई अन्य कागजात थमा दिए थे, यहा पूरा षड्यंत्र 16 महीने तक तंत्र-मंत्र के नाम पर चलाया गया, इस सनसनीखेज खुलासे का पता तब चला जब 17 लाख के गहने खरीदने के एवज में दिया गया चेक बाउंस हो गया और सर्राफा व्यापारी ने महिला के पति को फोन करके इसकी जानकारी दी।
साकेत नगर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा(57) और राजेश्र्वरी(55) का बेटा विवेक उनसे अलग रहता था। पड़ोस में रहने वाली आशा यादव ने राजेश्र्वरी से जान पहचान बढ़ाई और उन्हें अपने तांत्रिक भाई मुकेश से मिलवाया. आरोपियों ने परिवार में गृहकलेश का डर दिखाकर पुजा-पाठ के नाम पर पहले 2000 रुपए लिए। इसके बाद धीरे-धीरे करके 7.16 लाख रुपए ऑनलाइन,12.54 लाख रुपए नकद, 625 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर ठग लिए।
क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशा, पति हरीश और साथी श्यान खान कों गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों ने ठगे गए जेवकारों कों विभिन्न गोल्ड लोन कंपनियों मे गिरवी रख दिया था, वहीं इस गिरोह का मुख्य सरगना तांत्रिक भाई मुकेश अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर और फरार चल रहा हैं।
Lok Jung News Online News Portal