भोपाल(नेहा शेख ) नशीली और कोडीनयुक्त कफ सिरप के अवैध कारोबारी के खिलाफ चल रही कार्रवाई मे एसटीएफ़ को एक और बड़ी सफलता मिली है| टीम ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी अभिषेक निगम को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दबोच लिया है|
सरगना और नेटवर्क: रीवा के कटरा तलैया निवासी अभिषेक निगम को महाकौशल इलाके में इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना बताया जा रहा है वह अपने साथियों राहुल कुशवाहा(रीवा निवासी) के साथ मिलकर ‘ऑनरएक्स’ और ‘ऑफ-कफ’ सिरप की अवैध सप्लाई करता था| गिरोह मात्र 200 रुपये कीमत वाले कफ सिरप को बाजार में दोगुने मुनाफे यानी महंगे दामों पर बेचता था| गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर डीआईजी ने इनाम घोषित किया एसटीएफ़ ने उसे 7 अक्टूबर को देहारादून से पकड़ा और ट्रांज़िट रिमांड पर भोपाल लाकर 12 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया।
री-पैकिंग फैक्ट्री और अब तक का एक्शन:
एसटीएम ने इससे पहले 30 मई 2026 को पटेल सिटी (गांधी नगर) में अवैध री-पैकिंग फैक्ट्री पर छापा मारा था| उस दौरान मौके से कफ सिरप की 74,104 शीशिया बरामद की गई थीं| इस बड़े सिंडीकेट की जांच ले दौरान अभिषेक समेत कई अन्य लोगो के नाम सामने आए है, और इस पूरे मामले मे अब तक कुल 25 गिरफ्तारियां की जा चुकी है|
Lok Jung News Online News Portal