Breaking News
Home / अपराध / मामूली विवाद पर पत्नी ने खोया आपा सोते हुए पति पर ब्लेड से हमला कर डंडे बरसाए….

मामूली विवाद पर पत्नी ने खोया आपा सोते हुए पति पर ब्लेड से हमला कर डंडे बरसाए….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको हिला कर रख दिया है वीडियो एक होटल का है जहां पति – पत्नी के बीच प्यार और सुख – दु:ख बाटने का माहौल होना चाहिए वहां दोनों के बीच हुआ मामूली विवाद जानलेवा हमले तक पहुंच गया महिला ने अपने इंजीनियर पति पर ब्लेड से वार कर डंडे बरसाए | ताजा मामला पिपलानी इलाके का है मारपीट के बाद महिला का शराब और सिगरेट पीते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है पुलिस ने पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है |

पिपलानी पुलिस के मुताबिक गोपाल नगर पिपलानी में रहने वाले 30 वर्षीय ललित राजपूत पुणे की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है उसने बताया कि शाजापुर में रहने वाली युवती जो जिला अस्पताल शाजापुर में नर्स है उससे मिलने 7 मार्च को भोपाल आई थी ललित ने उसे आनंद नगर स्थित एक होटल में ठहराया था रात में वह उससे मिलने होटल पहुंचा पत्नी ने खाना ऑर्डर करने की बात कही लेकिन ललित ने बताया कि वह घर से खाना खाकर आया है इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया |

ललित के अनुसार देर रात तक विवाद चलता रहा सुबह 6 बजे उसे नींद आ गई एक घंटे बाद नींद खुली तो पत्नी उसके सीने पर ब्लेड लेकर बैठी थी उठने पर उसने ब्लेड से मामला कर दिया जिससे उसके हाथ और पेट में चोट लगी ललित बाथरूम की तरफ भागा तो महिला ने कांच का गिलास सिर पर मार दिया और डंडे से भी पीटा घायल ललित होटल से एक्टिवा चलाकर खुद अस्पताल पहुंचा जहां उसका इलाज चल रहा है पत्नी पीछे – पीछे अस्पताल भी पहुंच गई थी |

पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ साल पहले दोनों की पहचान फेसबुक पर हुई थी इसके बाद दोनों मिलने लगे और उनके बीच संबंध बने ललित ने शादी से इनकार किया तो महिला ने दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करा दी थी बाद में समझौता होने के बाद 17 मई 2025 को सीहोर के आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली पुलिस का कहना है कि ललिता पत्नी को अपने घर नहीं लाता था बल्कि भोपाल बुलाकर होटल में ठहरता था इस बार भी उसने होटल के कमरे में मोबाइल चार्जर में हिडन सीसीटीवी कैमरा लगा दिया था उसने पत्नी को उकसाया तो उसने मारपीट कि पुलिस चोटों की जांच कर रही है |

About Saifuddin Saify

Check Also

बैंक लोन में फ्रॉड का खेल भोपाल की 3 संपत्तियों को गिरवी रख जालसाजों ने निजी खातों में ट्रांसफर कर लगाया 3 करोड़ का चूना….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी में बैंक लोन फर्जीवाड़े का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow