Breaking News
Home / अपराध / गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अपराधी दबोचे गए

गृहमंत्रालय की गाइड लाइन अनुसार चलाये जा रहे अभियान के दौरान क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ अपराधी दबोचे गए


 

भोपाल शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः- भोपाल क्राइम ब्रांच भोपाल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना एमपी नगर क्षेत्र अंतर्गत मेट्रो ब्रिज के पास ग्राउंड, जोन-1 में एक युवक अवैध मादक पदार्थ (एमडी) अपने पास रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है । सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशानुसार टीम गठित कर कार्रवाई हेतु रवाना किया गया । टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बताए गए स्थान की घेराबंदी की गई । तो बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध युवक को चिन्हित कर पकड़ा गया ।

पूछताछ में उसने अपना नाम 1. माणिक लाल पिता सुरेश साह, उम्र 25 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, नई दिल्ली हाल पता गोविंद गार्डन, भोपाल होना बताया । तथा उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक काले रंग के कैरी बैग में रखी सफेद प्लास्टिक पन्नी में सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ (एमडी ड्रग्स) प्राप्त हुआ । मौके पर उपलब्ध संसाधनों एवं अनुभव के आधार पर पदार्थ की जांच की गई, जो अवैध मादक पदार्थ एमडी होना पाया गया । जिसका कुल वजन 23.14 ग्राम पाया गया । आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी से खरदने व बेचने के संबंध में पूछा तो उसनें बताया कि मोहम्मद रिहान को भोपाल एमडी बेचना बताया जिसेक आधार पर आरोपी मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद बिलाल उम्र 27:साल निवासी मकान नंबर-15 पीरगेट नक्कास खाना थाना कोतवाली को भी गिरफ्तार किया अवैध मादक पदार्थ रखना अपराध पाए जाने पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है ।
क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी है।

आरोपियों की जानकारी:-

क्र नाम पता आरोपी शैक्षिणिक योग्यता आपराधिक रिकार्ड
01 माणिक लाल पिता सुरेश साह, उम्र 25 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, नई दिल्ली (हाल पता गोविंद गार्डन, भोपाल) 12 वी अप.क्र 59 /26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच…

02 मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद बिलाल उम्र 27:साल निवासी मकान नंबर-15 पीरगेट नक्कास खाना थाना कोतवाली 12 वी अप.क्र 59 /26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना क्राइम ब्रांच
अन्य अपराधो का जानकारी icjs से प्राप्त की जा रही है

सराहनीय भूमिका- उनि राजकिशोर मिश्रा, सउनि अनिल तिवारी, सउनि चंद्रमोहन मिश्रा,प्रआर सुमित शाह, आर ब्रजमोहन व्यास,आर जावेद,आर निलेश वर्मा, आर जितेन्द्र चंदेल,आर विजय सेंगर, आर विवेक नामदेव म.आर संध्या शर्मा ।

About Saifuddin Saify

Check Also

मुख्यमंत्री निवास के नजदीक डॉक्टर हुए लूट के शिकार……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी का सबसे सुरक्षित माना जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow