Breaking News
Home / न्यूज़ / भोपाल के न्यू मार्केट में कार चालक की सरेरहा गुंडागर्दी कार सवार ने तानी रिवाल्वर

भोपाल के न्यू मार्केट में कार चालक की सरेरहा गुंडागर्दी कार सवार ने तानी रिवाल्वर


भोपाल ( नेहा शेख ) के व्यस्त न्यू मार्केट सिग्नल पर एक कार और बाइक की टक्कर के बाद विवाद में कार चालक ने खुलेआम पिस्तौल निकाल ली और बाइक सवार युवक पर तान दी, सरेराह हथियार लहराते हुए उसने युवक को जान से मारने की धमकी दी इस भीड़भाड़ वाले इलाके की घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तब टीटी नगर पुलिस ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. यह घटना 27 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे न्यू मार्केट सिग्नल की बताई जा रही है जब युवक अपनी बाइक से जा रहा था, तब पीछे से आ रही कार(नंबर एमपी 04ZW 5157) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी,

टक्कर लगने से गुस्साए बाइक सवार ने जब कार की बॉडी पर हाथ मारा, तो कार चालक गाड़ी से बाहर निकाल आया और उससे विवाद करने लगा, बहस के दौरान कार चालक ने गालियां दी और फिर अपनी कमर से पिस्तौल निकालकर बाइक सवार पर तान दी। आरोपी ने युवक को जबरन माफी मांगने के लिए कहा और ऐसा न करने पर गोली से उड़ा देने की धमकी दी, इस सनसनीखेज घटना से आसपास मौजूद लोगों में भरी दहशत फैल गई। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई हैं।

घटना के बाद बाइक सवार युवक शिकायत दर्ज करने टीटी नगर थाने पहुंचा था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज कराने से पहले ही वह बिना कार्रवाई के वहाँ से चला गया था और बाद में केस दर्ज कराने से मना कर दिया था। हालांकि सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने और धमकाने की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खुद ही एक्शन लिया और टीटी नगर थाने के एएसआई की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस कार के नंबर के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के पास मौजूद पिस्तौल लाइसेंसशुदा है या अवैध पुलिस आरोपी की धरपकड़ के साथ-साथ हथियार के सोर्स की भी जानकारी जुटा रही है, हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

About Saifuddin Saify

Check Also

प्यारे मियां कों 10 बार उम्रकैद 5 बच्चियों से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पाक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला,77 लाख से ज्यादा जुर्माना

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल:( नेहा शेख ) नौकरी का लालच देकर युवतियों और बच्चियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow