भोपाल: ( नेहा शेख )भोपाल में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्राम बगोनिया में पानी की टंकिया के अंदर लगभग 1600 लीटर अवैध हाथ भट्टी की शराब और लहान बरामद किया गया है। आरोपियों ने पानी की जगह टंकियों में शराब भर रखी थी। इसके अलावा बिना लाइसेंस के संचालित रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसे जाने की शिकायतों के आधार पर विभाग ने शहर भर में 40 से अधिक जगहों पर औचक दबिश दी, जिसके परिणामस्वरूप एक ही दिन में 30 से ज्यादा प्रकरण दर्ज किए गए। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ ने जानकारी दी कि इन छापेमारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। रविवार को भीम नगर झुग्गी बस्ती में भी कार्रवाई की गई, जहां टीला जमालपुरा निवासी रमेश अडवाणी को एक ऑटो में देशी शराब ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके पश्चात ग्राम बगोनिया में राहुल(पिता प्रेम अहिरवार) के ठिकानों पर दबिश देकर 1600 लीटर शराब और लहान जब्त किया गया।
विभिन्न इलाकों में कार्रवाई और संचालन के आरोप
बैरागढ़ और एमपी नगर में जांच: बैरागढ़ क्षेत्र के अंतग्रत भोपाल-इंदौर रोड स्थित होटल रौनक,पटेल,द आर्क, किंग्स, क्लबक बाना, और बिग चिल जैसी जगहों पर कार्रवाई की गई। वहीं, शरद मिश्रा और उनकी टीम ने एमपी नगर के होटल दिल्ली दरबार, होटल वाइड और होटल एवेन्यू के साथ अरेरा कॉलोनी में कुसीन कल्चर की भी बारीकी से जांच की।
बार संचालकों की नाराजगी: शहर के लाइसेंसधारी बार और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना था कि यदि आबकारी आमला इस तरह कि सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखे, तो उन्हें अलग से कोई शिकायत करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। संचालको ने आरोप लगाया कि शहर के कई हिस्सो में बिना लाइसेंस वाले नियमित रूप से अवैध शराब परोस रहे है, लेकिन आबकारी और पुलिस प्रशासन कि तरफ से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे थे, जिसके चलते लाइसेंसधारियों ने खुद कलेक्टर से इसकी शिकायत कि थी।
Lok Jung News Online News Portal