Breaking News
Home / खास खबरे / लापरवाही का कहर जहां बाइक पर भी रोक थी, वहां दौड़ता हुआ पहुंचा ट्रक भीषण हादसे मे कई परिवार तबाह

लापरवाही का कहर जहां बाइक पर भी रोक थी, वहां दौड़ता हुआ पहुंचा ट्रक भीषण हादसे मे कई परिवार तबाह


ग्वालियर( नेहा शेख ) स्थित शीतला माता मंदिर परिसर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालुओ की आकाल मौत हो गई, जबकि 43 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ढलान पर उतर रहा था और उसने भीड़भाड़ वाले रास्ते में 42 से ज्यादा लोगो को रौंद दिया। हादसे का मंजर इतना भयानक था कि मृतको मे 11 लोगो कि उम्र 23 वर्ष से कम थी, जिनमे 6 नाबालिग बच्चे भी शामिल है। इस घटना मे मुरैना मूल के त्यागी परिवार के दो सगे भाइयो- लव(15) और अमन(13) के साथ उनके चाचा अशोक त्यागी(45) की भी जान चली गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल,9 पुलिसकर्मी सस्पेंड; मंदिर मार्ग पर सुरक्षा के लिए चीनौर नाके पर भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित था, फिर भी ट्रक मुख्य प्रवेश तक पहुँच गया। एसएसपी के अनुसार, ड्यूटी मे गंभीर लापरवाही बरतने वाले 9 पुलिसकर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक पंजाब कि ओर धान लेकर जा रहा था और गूगल मैप के जरिए गलत रास्ते (ढलान वाले मार्ग) का चयन कर लिया था।

इस दुखद हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About Saifuddin Saify

Check Also

मोहन को झांकी जमाने से फुर्सत नहीं भोपाल के गांवों में पेयजल के लिए बड़ी आबादी हैंडपंपों पर निर्भर

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल। हर काम के लिए केंद्रीय नेतृत्व का गुणगान करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow