भोपाल ( कशिश मालवीय ) सट्टे की बाजी में हारे हुए एक अकाउंटेंट ने लाखों की भरपाई के लिए अपनी वफादारी का सौदा कर डाला सट्टे की लत से कंगाल अकाउंटेंट ने कर्ज से मुक्त होने के लिए अपनी कंपनी को 55 लाख रुपए की चपत लगाने की लूट की झूठी कहानी बनाई पुलिस ने जांच कर लूट का खुलासा करते हुए 35 लाख रुपए रिकवरी कर लुटेरे अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया |
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि स्टर्लिंग ग्रीन विला – 2 चूनाभट्टी निवासी 25 वर्षीय दिव्यांग बरोट अपने भाई तारन के साथ 7 मार्च को 55.50 लाख रुपए लेकर घर लौट रहा था रात करीब 9:30 बजे स्मार्ट सिटी रोड पर बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उनसे रकम लूट ली मामले में थाना श्यामला हिल्स के साथ चूनाभट्टी , कोलार रोड , तलैया , गौतम नगर और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया आरोपियों से 35 लाख रुपए बरामद किए गए हैं जबकि 4 अन्य की तलाश की जारी है |
गौरव चेतवानी अकाउंट्स का काम करता है और ऑनलाइन सट्टा खेलने के कारण कर्ज में डूब गया था उसे हवाला की रकम के मूवमेंट की जानकारी थी उसने अनवर शेख को योजना बताई अनवर ने अब्दुल नवेद और नवेद ने आसिम को साथ जोड़ा घटना से एक दिन पहले आसिम , नवेद , सलमान और शानू भोपाल टॉकीज के पास मिले और रकम ले जाने वाले रूट की रेकी की |
वारदात में हैदर उर्रहमान , फाजिल उर्फ भूरा अली , अलफेज अली , मुज्जमिल हसन और खानूगांव निवासी शान डिसेन्ट उर्फ उमाम शामिल थे इन्होंने दोनों भाइयों को रोककर 55.50 लाख रुपए लूटे लूटी गई राशि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करोंद निवासी सोहेल उर्फ गुड्डा के पास राखी गई थी हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी चार आरोपी फरार हैं बाकी रकम उनके पास है | पुलिस फरदीन जावेद , आसिम सहित अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है आरोपियों के पास से 35 लाख रुपए नकद , दो बाइक , एक एक्सेस स्कूटर , एक सवारी ऑटो और नौ मोबाइल जब्त किए हैं |
Lok Jung News Online News Portal