Breaking News
Home / अपराध / ब्रांड की आड़ में डेयरी पर सफेद जहर घोलने वाले मालिक का ईडी ने किया भंडाफोड़….

ब्रांड की आड़ में डेयरी पर सफेद जहर घोलने वाले मालिक का ईडी ने किया भंडाफोड़….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यपदेश की जानी – मानी डेयरी कंपनी जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में एक बड़ा मोड़ आया है प्रवर्तन निदशालय ( ईडी ) ने कंपनी के मालिक किशन मोदी को गिरफ्तार कर लिया है जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर जनता की सेहत से खिलवाड़ करते हुए शुद्धा दूध के नाम पर पाम ऑयल और हानिकारक रसायनों से मिलावटी उत्पादों को असली बताकर न केवल देश बल्कि विदेशों में सप्लाई किया है | ईडी की कार्रवाई दो एफआईआर के आधार पर शुरू हुई पहला मामला 29 अगस्त 2023 को हबीबगंज थाने में दर्ज हुआ था दूसरा 2 जुलाई 2024 को ईओडब्ल्यू भोपाल ने दर्ज किया था |

निर्यात की मंजूरी हासिल करने के लिए कंपनी ने प्रतिष्ठित लैबोरेटरी के नाम से फर्जी टेस्ट रिपोर्ट तैयार कराईं इन्हें एक्सपोर्ट इंस्पेक्शन एजेंसी , इंदौर के समक्ष पेश किया गया सत्यापन के दौरान लैब ने बताया कि रिपोर्ट उन्होंने जारी नहीं की थीं |

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मिलावटी डेयरी उत्पादों का निर्यात कर कंपनी ने 20.59 करोड़ रुपए की विदेशी कमाई की यह राशि एक्सिस व एचडीएफसी बैंक के खातों में जमा मिली    आरोपी मालिक को 14 मार्च को अदालत में पेश किया गया जहां 18 तक कस्टडी में भेज दिया गया है |

About Saifuddin Saify

Check Also

शहर के अलग – अलग जगहों में आम जनता हुई चोरों की शिकार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में चोरी की वारदात को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow