Breaking News
Home / न्यूज़ / हनीट्रेप और ब्लैक मेलिंग का बड़ा पर्दाफाश रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख वसूले, 1.5 करोड़ की और मांग पति-पत्नी व पिता गिरफ्तार

हनीट्रेप और ब्लैक मेलिंग का बड़ा पर्दाफाश रेप केस में फंसाने की धमकी देकर 40 लाख वसूले, 1.5 करोड़ की और मांग पति-पत्नी व पिता गिरफ्तार


भोपाल🙁 नेहा शेख ) राजधानी भोपाल में एक कारोबारी को हनीट्रेप और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर मोटी रकम ऐंठने का मामला सामने आया है। महिला, उसके पति और पिता ने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर अलग-अलग किस्तों में व्यापारी से कुल 40 लाख रूपये ऐंठ लिए। इतनी बड़ी रकम ऐंठने के बाद भी आरोपियों का पेट नहीं भरा और उनहोंने 1.5 करोड़ रूपये की अतिरिक्त मांग रख दी। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अड़ीबाजी का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बाग सेवनिया पुलिस के अनुसार पीड़ित मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रत्न प्रिया देवड़ा, उसके पति राम कुमार धाकड़ और पिता रामकृष्ण देवड़ा मिलकर उन्हे ब्लैकमेल कर रहे थे। शुरुआत में झूठे केस का डर दिखाकर महिला ने एग्रीमेंट के जरिए पहले 5 लाख रूपये और फिर 10 लाख रूपये नकद लिए। इन समझौतों पर महिला, उसके पति, पिता और गवाहों के दस्तखत मौजूद हैं। इसके बाद महिला ने एमपी नगर थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कारवा दी। फिर एक मध्यस्थ के जरिए 40 लाख रूपये मांगकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। बाद मे 25 लाख रूपये में स्टाम्प पर समझौता हुआ, जिसमें मालवीय ने 10 लाख और 15 लाख रूपये के दो चेक दिए। चेक क्लियर होने पर महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। इसके बाद भी उनका लालच खत्म नहीं हुआ और डेढ़ करोड़ रूपये की अतिरिक्त मांग शुरू कर दी गई।

About Saifuddin Saify

Check Also

राजधानी के थाने में साइबर हमला अयोध्या नगर थाना के सीसीटीएनएस सिस्टम को रैनसमवेयर ने बनाया निशाना, पुलिस फाइलों पर संकट

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल: ( नेहा शेख  ) पुलिस के सबसे सुरक्षित नेटवर्क में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow