Breaking News
Home / भृष्टाचार / रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ – साथ पुलिस ने डेटा ऑपरेटर की शर्ट भी उतरवाई…..

रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ – साथ पुलिस ने डेटा ऑपरेटर की शर्ट भी उतरवाई…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) एक सरकारी कार्यालय में तैनात डेटा ऑपरेटर को रिश्वत लेना उस समय महंगा पड़ गया जब पुलिस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने रिश्वत की रकम के साथ – साथ सबूत के तौर पर वह शर्ट भी जब्त कर ली जिस की जेब में घूसखोर ऑपरेटर ने रिश्वत के पैसे लेकर रखे थे | लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के दफ्तर में पदस्थ डेटा एंट्री ऑपरेटर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ  ट्रेप किया है डेटा एंट्री ऑपरेटर होने के बाद भी आरोपी इस दफ्तर में क्लर्क की तरह काम कर रहा था यह कार्रवाई जवाहर चौक स्थित गोमंतिका परिसर स्थित दफ्तर में की गई आरोपी ने रिश्वत की रकम लेकर अपनी शर्ट की जेब रखी इसलिए टीम ने उसकी शर्ट भी जब्त कर ली है |

एसपी लोकायुक्त दुर्गेश राठौर ने बताया कि सुल्तानाबाद निवासी दूधनाथ शुक्ला उपभोक्ता संघ के रिटायर कर्मचारी हैं उन्होंने पत्नी के नाम वर्ष 1993 में लिए गए ईडब्ल्यूएस मकान की लीज नवीनीकरण न करने की शिकायत की थी बताया था कि इसके लिए आरोपी ज्ञानेंद्र कुमार पटेल 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है सौदा 7 हजार रुपए में तय हुआ था जिसमें पहली किस्त 5 हजार और काम होने के बाद 2 हजार रुपए देना तय हुए थे मंगलवार को टीम ने आरोपी को उसके ही दफ्तर में दूधनाथ से पहली किस्त के 5 हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

करोंद मंडी में अवैध वसूली से व्यापारी परेशान मंडी सचिव बोले उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है |

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) करोंद मंडी में अवैध वसूली होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow