भोपाल ( कशिश मालवीय ) नरसिंहपुर की करेली नगर परिषद में 2022 का भ्रष्टाचार मामला है,लाखों रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में करेली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का निर्वाचन शून्य कर दिया गया और 18 मई 2025 को पुजा बुनकर को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया | लेकिन , भ्रष्टाचार के मामले की जांच में आरोप साबित होने के बाद भी नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से सीएमओ ( चीफ म्यूनिसिपल ऑफिसर ) समेत किसी भी अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की गई है |
आरोप है, कि तत्कालीन सीएमओ पुजा बुनकर ने एक से ढाई लाख रुपए तक की फाइलों पर 50 लाख खरीदी की इस दौरान न सिर्फ नियमों की अनदेखी की गई , बल्कि महंगी दर पर खरीदी कर भ्रष्टाचार किया गया | स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से शिकायतें हुईं तो परिषद अध्यक्ष शफीक खान को पद से हटा दिया गया | अध्यक्ष खान का कहना है कि उन्होंने ढाई लाख रुपए तक की किसी भी फाइल पर साइन नहीं किए | सीएमओ समेत किसी अधिकारी – कर्मचारी को सस्पेंड तक नहीं किया गया उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेसी हूं इसलिए मेरे खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई |
राज्य नगरीय सेवा की अधिकारी पुजा बुनकर वर्तमान में शहडोल जिले की धनपुरी नगर पालिका की सीएमओ हैं | करेली और सिवनी में पदस्थापना के दौरान इन पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के आरोप हैं विभाग की ओर से कराई गई जांच में आरोप साबित हो चुके हैं | इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है | हद तो तब हो गई जब जिम्मेदारों ने उन्हें बचाने के लिए आरटीआई के जवाब में गलत जानकारी देकर आवेदक देवकरण झोरण को गुमराह करने की कोशिश की |
पुजा बुनकर के कारनामों की फाइल 2023 में ही नगरीय प्रशासन मुख्यालय भोपाल पहुंची थी | बुनकर पर करेली में नियुक्त के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोप 11 अक्टूबर 2023 को जांच में सही पाए गए | यही नहीं सिवनी में पदस्थपना के दौरान किए गए भ्रष्टाचार के के मामले की विभागीय जांच में भी पुजा बुनकर पर आरोप सिद्ध हुए , इस पर तत्कालीन आयुक्त नगरीय प्रशासन भरत यादव की ओर से 9 अक्टूबर 24 को आरोप पत्र भी जारी किया गया | दोनों ही मामले में विभागीय जांच में भी आरोप साबित होने के बाद भी राजधानी में बैठे नगरीय प्रशासन विभाग के जिम्मेदारों की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है |
सिवनी कार्यकाल में 2 जून 2022 से 1 मार्च 2023 तक हाईमास्टर लाइट खरीदी में मनमानी कर 5.80 लाख का नुकसान किया | वहीं एलईडी लाइट की खरीदी में मनमानी कर 1.36 लाख का नुकसान किया | यही नहीं 5000 किलो फिनोलिस पाउडर की खरीदी टुकड़ों में बिना निविदा की गई |
करेली कार्यकाल में अप्रैल 2023 से 6 अक्टूबर 2023 तक एक महीने में 20 हजार तक के 28 बार तक भुगतान किए गए , बल्कि नियमानुसार 5 बार कर सकते थे | 2.28 लाख रुपए में 15 नाग टेबल बिना टेंडर प्रक्रिया के खरीदी की गई | ऐसे कई भ्रष्टाचार के कारनामे आंजाम दिये गए है जिसकी अगर गंभीरता से जांच की जाए तो कईयों के चेहरे बेनकाब होंगे
Lok Jung News Online News Portal