Breaking News
Home / अपराध / ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग की लत ने बीटेक छात्र को चोरी के धंधे में धकेला

ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग की लत ने बीटेक छात्र को चोरी के धंधे में धकेला


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के एसी कोच में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को जीआरपी ने घेरा पुलिस ने आरोपी की पहचान करने के लिए भोपाल से लेकर कई अन्य स्टेशनों के 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले |

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चार चोरी के जेवरात और नकदी बरामद की नौकरी छोड़ने के बाद से ऑनलाइन जुए की लत ने उसे मजबूर कर दिया था वह उसमें पैसा लगा रहा था जिसमें उसे भारी नुकसान हुआ जीआरपी भोपाल थाना प्रभारी जहीर खान के अनुसार वजीरपुर आगरा निवासी अफरा बेगम का पर्स राजधानी एक्स्प्रेस के ए – 1 कोच में चोरी हुआ था इसमें 35 हजार रुपए नकद और 3.50 लाख रुपए के सोने के जेवर थे पुलिस व्दारा मुंबई में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी जीआरपी भोपाल में असल पर कायमी हुई थी |

ट्रेनों में बढ़ती चोरी की वारदातों को देखते हुए पुलिस व्दारा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जा रही थी इस बीच एक व्यक्ति का मूवमेंट ज्यादा दिखा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की चेन बनाई और ऑरा मॉल तक पहुंची हुलिए के आधार पर जीआरपी ने गुलमोहर कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय प्रांजल दीक्षित को हिरासत में लिया वह मूलत: लखनऊ का रहने वाला है उसने पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक किया है पूछताछ में उसने पिछले एक महीने में चोरी की चार वारदात करना स्वीकार किया है पुलिस ने उसके कब्जे से करीब सात लाख रुपए कीमत के जेवर बरामद किए हैं आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

गैस एजेंसियां सिलेंडरों से गैस चोरी कर उपभोक्ताओं को चूना लगा रहीं है….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) भोपाल के अयोध्या बायपास क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow