Breaking News
Home / अपराध / सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक चौंकाने करने वाली वारदात सामने आई है जहां एक अज्ञात युवक ने  अलग – अलग जगहों पर तीन छात्राओं पर चाकू से हमला कर दिया | घटनाएं रात 10 बजे से 11 बजे के बीच हुईं है इनमे से दो हमले पिपलानी और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुए | इलाके में दहशत फैल गई पीड़ितओं ने आरोपी की उम्र 30 से 35  साल बताई है हमला करने के बाद आरोपी बाइक से कुछ दूर जाता था और फिर वापस लौटकर हमला करने की कोशिश करता था सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है पीड़िताओं में दो कॉलेज और एक 12वीं की छात्रा है अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है फुटेज खंगाले जा रहे हैं खास बात यह है कि जहां ये वारदात हुई वहां स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद थी |

नगर निगम के सुपरिटेंडिंग इंजीनियर आरआर जारोलिया ने बताया कि बंद स्ट्रीट लाइट के मामले में स्मार्ट सिटी से भी को ऑर्डिनेशन कर रहे हैं जो स्पॉट बताए हैं वहां शनिवार को ही निरीक्षण पर समस्या का समाधान करेंगे |

सोनागिरी सेक्टर – ए में 21 साल की छात्रा घर के बाहर टहल रही थी आरोपी बाइक से आया उसने भद्दे कमेंट और नुकीली चीज से हमला कर दिया छात्रा की कमर में चोट आई पीड़िता के पिता ने बताया कि इलाके में स्ट्रीट लाइट नहीं थी इस वजह से बेटी आरोपी को ठीक से नहीं देख पाई हमले के बाद आरोपी घर के गेट के पास भी रुका था |

18 साल की छात्रा किराना दुकान से समान खरीदकर लौट रही थी तभी बाइक सवार युवक ने चाकू से जांघ पर हमला कर दिया पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है छात्रा ने बताया कि आरोपी दोबारा हमला करने लौट रहा रहा था लेकिन लोगों को देख भाग गया |

नरेला जोड़ इलाके में 20 साल की कॉलेज छात्रा घर के बाहर टहल रही थी आरोपी बाइक से आया पहले भद्दे कमेंट किए फिर चाकू से हमला कर दिया छात्रा पीछे हटी तो उसके चेहरे पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने की कोशिश कर रही है आरोपी की तलाशी जारी है |

About Saifuddin Saify

Check Also

गैस एजेंसियां सिलेंडरों से गैस चोरी कर उपभोक्ताओं को चूना लगा रहीं है….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) भोपाल के अयोध्या बायपास क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow