भोपाल ( कशिश मालवीय ) शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ते हुए शहर के इलाकों और सड़क पर बेहद तांडव मचाया है अलग – अलग जगहों को निशाना बनाकर चोरी करने वालों ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है | यात्रा के दौरान सवारी ऑटो में महिलाओं के जेवर व लाल बस में लोगों की जेब काटने वाले गिरोह शहर में सक्रिय हैं गिरोह ने 24 घंटे के भीतर ऑटो में महिला का मंगलसूत्र गायब कर दिया वहीं लाल बस में एक यात्री की जेब से 9 हजार रुपए उड़ा दिए दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है इसके अलावा एक घर से नौकरानी ने जेवर चुरा लिए |
चुना भट्टी पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी , रातीबड़ निवासी 62 वर्षीय कृष्णा देवी साहू 26 फरवरी की दोपहर अपनी छोटी बहन मीना साहू को लेकर उसका इलाज कराने खुशीलाल के पास होम्योपैथिक अस्पताल आईं थी नेहरू नगर चौराहे दोनों बहन ई – रिक्शा में सवार हुईं थी ई – रिक्शा में उनके अलावा तीन महिलाएं और एक बच्चा भी बैठा हुआ था मीना तीन महिलाओं के साथ बैठी थी कृष्णा ड्राइवर सीट पर बगल में बैठी थी जब दोनों बहनें होम्योपैथी अस्पताल के गेट पर उतरकर आगे बड़ी तो देखा मीना के गले से मंगलसूत्र गायब था संदेह जाहिर किया है कि ई – रिक्शा में सवार महिलाओं ने मंगलसूत्र चोरी किया है पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है |
गांधी नगर पुलिस के अनुसार दिनेश मीणा शनिवार की दोपहर लाल बस में सफर कर रहे थे इस बीच बस में सवार जेबकतरों ने उनकी जेब काट दी पर्स में 9 हजार रुपए और पैन कार्ड रखा था पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है |
गौतम नगर पुलिस के मुताबिक शारदा नगर निवासी प्रियंका जैन स्कूल में टीचर हैं उनके घर पिछले तीन साल से एक महिला घरेलू कामकाज कर रही थी प्रियंका ने देखा कि उनकी अलमारी से दो साड़ी , 6 हजार रुपए सोने की चेन और अंगूठी गायब थी उन्हें नौकरानी पर संदेह था इस संबंध में पुलिस में शिकायत की पुलिस ने जब नौकरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने घर से जेवर , नगदी और साड़ी चोरी करना स्वीकार किया है पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है |
Lok Jung News Online News Portal