भोपाल,वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जोन 3 द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दिनांक 01/08/2026 की रात्रि जोन-03 क्षेत्र अंतर्गत कॉम्बिंग गस्त कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही के दौरान जोन-03 के 09 थाना क्षेत्रों में निम्न कार्यवाही की गई:
*कार्यवाही का विवरण:*
1. *स्थाई वारंट तामील*: कुल 75
2. *गिरफ्तारी वारंट तामील*: कुल 55
3. *निगरानी बदमाश चेक*: कुल 46
4. *गुण्डा चेक*: कुल 76
5. *चाकूबाज चेक*: कुल 23
6. *जिलाबदर चेक*: कुल 03
7. *माइनर एक्ट कार्यवाही*:
– आबकारी एक्ट: 34 प्रकरण, 01 गिरफ्तार, 36बी-2
– एमव्ही एक्ट: 47 प्रकरण
*थानावार मुख्य कार्यवाही:*
– *गौतमनगर थाना*: सर्वाधिक 34 वारंट तामील, 30 गुंडा चेक, 03 जिलाबदर चेक
– *शाहजहांनाबाद थाना*: 16 स्थाई वारंट तामील, 11 गुंडा चेक
– *हनुमानगंज थाना*: 11 स्थाई वारंट तामील, आबकारी एवं एमव्ही एक्ट की कार्यवाही
– *कोहेफिजा थाना*: एमव्ही एक्ट के तहत कुल 38 कार्यवाही
जोन-03 पुलिस द्वारा आगे भी इस प्रकार की सघन चेकिंग एवं कॉम्बिंग गस्त कार्यवाही लगातार जारी रखी जाएगी, जिससे क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके एवं आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
Lok Jung News Online News Portal