दिनांक: 24–25 जुलाई, 2026
कलेक्टर भोपाल के निर्देशानुसार एवं अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल के मार्गदर्शन में जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की रोकथाम तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 एवं 25 जुलाई 2026 को विशेष नमूना अभियान संचालित किया गया।
दिनांक 24 जुलाई 2026 को की गई कार्रवाई
निम्न प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने लिए गए—
1. जय श्री कृष्णा दुग्ध डेयरी, साईनाथ नगर, कोलार रोड
– दूध – 01
– दही – 01
– पनीर – 01
2. गुड मॉर्निंग एंटरप्राइजेज डेयरी, गिरधर परिसर, कोलार रोड
– दही – 01
– पनीर – 01
– मिक्स मिल्क – 01
कुल नमूने (24 जुलाई): 06
—
दिनांक 25 जुलाई 2026 को की गई कार्रवाई
1. नेचुरल डेयरी, , जहांगीराबाद
– मिक्स मिल्क – 01
2. स्टैंडर्ड डेयरी, जहांगीराबाद
– दही – 01
– घी – 01
3. रियाज डेयरी, चिकलोद रोड, जहांगीराबाद
– मिक्स मिल्क – 01
– मावा – 01
4. न्यू पंजाबी डेयरी, 80 फीट रोड, अशोका गार्डन
– पनीर – 01
– दही – 01
– दूध – 01
5. श्री कृष्णा दूध डेयरी, ई-7 अरेरा कॉलोनी,बीकानेर मिष्ठान भंडार बागसेवनिया
– दूध – 01
6. गुप्ता डेयरी, बागसेवनिया
– दही – 01
– पनीर – 01
कुल नमूने (25 जुलाई): 11
—
अभियान का सारांश
– कुल निरीक्षित डेयरी प्रतिष्ठान: 08
– कुल खाद्य नमूने: 17
– नमूनों में दूध, मिक्स मिल्क, दही, पनीर, घी एवं मावा शामिल हैं।
– सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
– जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण अभियान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शिवराज पावक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अरुणेश कुमार पटेल, श्री जे.पी. लववंशी, श्री जगदीश विश्वकर्मा एवं श्रीमती साधना सक्सेना शामिल रहे।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारकर्ताओं के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी,,,, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी भोपाल
Lok Jung News Online News Portal