भोपाल:( नेहा शेख ) भोपाल के जहांगीराबाद स्थित जिंसी इलाके में गोकशी की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गोसेवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है की इस घटना में शामिल लोगों ने गोसेवकों को घेरकर लाठी-डंडों, चाकू और तलवारों से हमला किया, साथ ही पथराव करते हुए कार में तोड़फोड़ भी की। इस वारदात के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार सुबह 5 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे तक (लगभग 9 घंटे) जारी रहा।
एसीपी बिट्टू शर्मा ने जानकारी दी की पुलिस को मौके से 5 जिंदा गोवंश(3 बैल और 2 बछड़े) बरामद हुए है, जबकि 6 बोरियों में मवेशियों के अवशेषों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है।
पुलिस कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन: जहांगीराबाद थाना प्रभारी हरिकिशन लारिया के अनुसार, मामले में रिजवान अहमद, इमरान अहमद, अज़हर अली, मुजम्मिल, फरान और अदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों रिजवान और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ हो नगर निगम की टीम ने दोनों आरोपियों के अवैध मकान की ध्वस्त कर दिया हैं।
स्लॉटर हाउस बंद होने के बावजूद लग रहा मवेशी बाजार: भोपाल के जिंसी स्थित स्लॉटर हाउस को 17 दिसंबर 2025 की रात 26 टन गोमांस मिलने के बाद सील कर दिया गया था और यह पिछले 10 महीनों से बंद पड़ा है। इसके बावजूद स्लॉटर हाउस के ठीक सामने रोज अवैध रूप से मवेशियों का बाजार सज रहा है, लेकिन संबंधित प्रशासनिक अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
Lok Jung News Online News Portal