भोपाल( नेहा शेख ) के छोटे तालाब में सीवेज रोकने को लेकर किए गए दावों के बावजूद तालाब में गंदा पानी गिरने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार, एनजीटी की फटकार के बाद मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो नालों से हो रही पर्यावरणीय क्षति 2.10 करोड़ रुपये आंकी है।
सीवेज और पर्यावरणीय क्षति: पीसीबी ने छोटे तालाब में मिल रहे दो नालों से संभावित पर्यावरण क्षति 2.10 करोड़ रूपये आंकी है, जो 21 महीने की अवधि में प्रति नाला 5 लाख रूपये प्रतिमाह की दर से गणना की गई है। एनजीटी में अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होनी है।
दावे और ओवरफ़्लो की स्थिति: नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ने 14 नवंबर को बाणगंगा नाले में उतरकर पॉलिटेक्निक पुलिया के पास आरसीसी डैम से पंप हाउस तक चोक लाइन चालू करने का दावा किया था, लेकिन पुरानी 700 एमएम पाइपलाइन सीवेज का दबाव नहीं झेल पा रही है। निगम के ईई आरके त्रिवेदी के अनुसार सीवेज रोकने की व्यवस्था 90% सफल है, 24 में से 20 घंटे पानी पंत हाउस जा रहा है और सुबह सप्लाई के समय दबाव बढने से तीन-चार घंटे ओवरफ़्लो होता है।
स्थायी समाधान का समय: निगम के अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मुताबिक रवींद्र भवन के पास करीब 13 करोड़ रूपये से 10 एमएलडी का बाणगंगा एसटीपी बनाया जा रहा है, जिसके काम और स्थायी समाधान में करीब डेढ़ साल लगेंगे।
Lok Jung News Online News Portal