Breaking News
Home / न्यूज़ / कैंसर कैदी को इलाज न मिलने पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डीजीपी को लगी कड़ी फटकार……

कैंसर कैदी को इलाज न मिलने पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख: डीजीपी को लगी कड़ी फटकार……


भोपाल (नेहा शेख ) मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने पुलिस विभाग के कामकाज और कार्यशैली पर बेहद सख्त रुख अपनाया हैं। ग्वालियर जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी नरहरि को फॉलोअप इलाज के लिए एम्स दिल्ली न भेजने और उसकी अर्जी पर समय रहते कार्रवाई न करने के मामले में अदालत ने डीजीपी कैलाश मकवाना के जवाब पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। हाईकोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसा महसूस होता है जैसे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सविधान, देश के कानून और प्रशासनिक अनुशासन को कोई अहमियत नहीं दे रहे हैं। कोर्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसा लगता है वरिष्ठ अधिकारी पुलिस महकमे को पूरी तरह से बेलगाम बनाने में जुटे हुए हैं।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया एवं न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आदेश की प्रति सीधे मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भेजने के कड़े निर्देश जारी किए है। अदालत अब इस पूरे प्रकरण की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को करेगी।

बिना जांच हलफनामा पेश किया: रिकॉर्ड में 31 पत्र लंबित होने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई। बिना रिकॉर्ड जांचे जवाब कैसे कोर्ट में पेश कर दिया गया? क्या वरिष्ठ अधिकारियों ने दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया था?

दो विरोधाभासी बातें सामने रखी: डीजीपी ने पहले कहा की उन्हें सभी तथ्यों का पता था, फिर बिना रिकॉर्ड देखे ही खुद का और पुलिस विभाग को निर्दोष बताते हुए कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण पत्र दे दिया।

विभागीय जवाबदेही पर सवाल: जब अधीनस्थ अफसरों ने फाइल दबाकर रख ली थी, तो दोनों वरिष्ठ अफसरों(एसएसपी) के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश वापस लेने की क्या जरूरत पड़ी?

तथ्य छिपाने में भूमिका पर टिप्पणी: रिकॉर्ड छिपाने और उस पर पर्दा डालने की गतिविधियों मे जिनके मार्गदर्शन और जानकारी में काम होता है, उन पर भी गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में निरुध्द कैंसर पीड़ित कैदी नरहरि ने अपने बेहतर इलाज के लिए एम्स दिल्ली भेजे जाने की गुहार लगाई थी। इस संबंध में जेल प्रशासन ने पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराने के लिए 34 बार पत्र लिखे थे, लेकिन पुलिस मुख्यालय और अफसरों की और जब मामला हाईकोर्ट पहुंचा और जवाब मांगा गया, तो पेश किए गए हलफनामे में भी पुलिस अधिकारियों ने ज़िम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते हुए खुद को पाक-साफ बताने की कोशिश की, जिस पर अदालत ने गहरी नाराजगी जताई है।

About Saifuddin Saify

Check Also

चार साल से फरार चल रह उम्रकैद का बंदी रातीबड़ में दबोचा गया, बाथरूम में छिपा मिला

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल( नेहा शेख ) में किसानो के बेटे का अपहरण कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow