अशोकनगर मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा – तफरी मच गई जब एक युवक अपनी जान हथेली पर रखकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर के शिखर पर जा बैठा | यह कदम युवक ने परिवार की आर्थिक तंगी और अपनों की बीमारी से परेशानी होकर उठाया है युवक की चारों ओर एक ही गुहार सुनाई दे रही थी मेरा राहुल गांधी से आमना – सामना कराओ गांधी परिवार के प्रति ऐसी दीवानगी और मजबूरी का यह खौफनाक मंजर ने हर किसी को हिला कर रख दिया मोबाइल टावर पर चढ़ा वह युवक लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा था बाद में पुलिस ने समझा – बुझाकर किसी तरह उसे नीचे उतारा खंगाल गांव का निवासी लक्ष्मी नारायण लोधी नामक युवक दोपहर करीब दो बजे टावर पर चढ़ गया उसने टावर के नीचे एक नोट चिपकाया था जिसमें उसने लिखा कि उसके परिवार का गांधी परिवार से पीढ़ियों पुराना संबंध रहा हैं उसके परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से बीमार हैं और वह सहायता के लिए राहुल गांधी से मिलना चाहता है उसने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर मुलाक़ात नहीं कराई तो वह कूद जाएगा |
Check Also
आरजीपीवी की कैंटीन कि थाली में निकली छिपकली कर्मचारी ने लापरवाही पर पर्दा डाल सबूत मिटाने के लिए खुद खाया….
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के एक विश्वविद्दालय का एक …
Lok Jung News Online News Portal