भोपाल ( कशिश मालवीय ) लोग जिस बैंक में अपनी जमापूंजी सुरक्षित रखने की उम्मीद लेकर जाते हैं उसी बैंक के एक कर्मचारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी हो गई क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर शातिर ठगों ने एक बैंक क्लर्क को ही अपना शिकार बना लिया और इसके बाद चंद मिनटों में खाते से लाखों रुपए साफ कर दिए | राजधानी में ऐसे चार नए मामले सामने आए हैं इनमें से एक मामला टीटी नगर क्षेत्र का है यहां को – ऑपरेटिव बैंक के क्लर्क के साथ साइबर ठगी की गई है | साइबर ठगों ने को – ऑपरेटिव बैंक के क्लर्क चेतन सक्सेना को कॉल किया और खुद को बैंक अधिकारी बताकर उनको क्रेडिट कार्ड के संबंध में जानकारी दी कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग कर प्रॉफ़िट कमाने झांसा देकर उनसे 1.42 लाख अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए आरोपियों ने उनके साथ 1 लाख 42 हजार 398 रुपए की ठगी की |
वहीं दूसरा मामला हबीबगंज थाना क्षेत्र का है यहां सहायक शिक्षक गिरीश कुमार भी ठगी का शिकार हुए हैं आरोपियों ने पहले लिंक के जरिए गिरिश का मोबाइल हैक कर लिया इसके बाद उन्होंने गिरिश के बैंक खाते से कई बार में 3 लाख 10 हजार रुपए निकाल लिए ठगे जाने पर गिरिश ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की थी | इसके अलावा जहांगीराबाद थाने में भी ठगों ने क्रिपटो करंसी के नाम पर 1 लाख 45 हजार रुपए की ठगी की है | साथ ही पिपलानी थाना क्षेत्र के ए- सेक्टर गोपाल नगर के रहने वाले संतोष कुमार को शेयर मार्केट में पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी का शिकार का शिकार बनाया आरोपियों ने उनसे कुल 5 लाख 24 हजार 900 रुपए निवेश करवाए और पैसे लेकर फरार हो गए इसके बाद उन्होंने संतोष कुमार से सभी संपर्क भी तोड़ लिए पुलिस ने चारों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है |
Lok Jung News Online News Portal