भोपाल ( सैफुद्दीन सैफी) मप्र सरकार ने शुक्रवार को 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है तबादला आदेश रात 2 बजे जारी किए गए मनीष सिंह को नया जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है उनके पास परिवहन विभाग , मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम और अन्य संबंधित विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा वर्तमान जनसपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। उन्हें चार महीने पहले ही जबलपुर कलेक्टर से जनसंपर्क का आयुक्त बनाया गया था
मनीष सिंह 2024 मे भी शिवराज सरकार मे जनसंपर्क आयुक्त के पद पर रह चुके है एवं इसके पूर्व भोपाल नगरनिगम के आयुक्त भी रहे है तेजतरार छवि और अपनी प्रशासनिक कुशलता के लिए जाने जाते है उनके दुबारा जनसंपर्क में आमद से छोटे और मझोले समाचार पत्रो के के पत्रकारो मे खुशी की लहर है।
Lok Jung News Online News Portal