Breaking News
Home / न्यूज़ / नगर निगम खुद बना रहा बिना अनुमति के प्रोजेक्ट, दूसरों के निर्माण पर चलता है बुलडोजर

नगर निगम खुद बना रहा बिना अनुमति के प्रोजेक्ट, दूसरों के निर्माण पर चलता है बुलडोजर


भोपाल:( नेहा शेख ) भोपाल शहर में बिना किसी वैध अनुमति के करोड़ो रुपये की पांच बड़ी परियोजनाएं खड़ी कर दी गई हैं। जिन ज़मीनों पर ये प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं, वे अभी भी मध्य प्रदेश शासन के नजूल रिकॉर्ड में दर्ज है और नगर निगम के पास उनका मालिकाना हक तक नहीं हैं। इन टावरनुमा इमारतों में 1 हजार से अधिक फ्लैट और दुकानें बनाई जानी थीं, साथ ही विकसित प्लॉट और खाली जमीन भी शामिल हैं गड़बड़ियों का खामियाजा उन आम खरीदारों को भुगतना पड़ रहा हैं जिन्होने ने यहां बुकिंग कराई थी, क्योंकि न तो उन्हें प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री मिल पा रही हैं और न ही उनकी रकम वापस लौटाई जा रही है।

नियमों को ताक पर रखकर बिना रेरा रजिस्ट्रेशन के ही कई प्रोजेक्ट्स में रेरा अनुमति से पहले ही टेंडर जारी करने के मामले में शासन ने रिपोर्ट तलब की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास से पूरे मामले पर जवाब मांगा है.

नगर निगम का पक्ष: नगर निगम का कहना है कि ये सभी प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरणों और प्रक्रियाओं में है। टीएंडसीपी और रेरा की विधिव मंजूरी मिलने के बाद ही बुकिंग खोली जाएगी, और फिलहाल सभी प्रोजेक्ट्स में सिर्फ भूमि आवंटन एवं प्रारंभिक प्रक्रियाएं चल रही है।

About Saifuddin Saify

Check Also

भोपाल के इब्राहिमगंज में दिवाली की रात खूनी संघर्ष दीवार पर कीचड़ के छींटें पड़ने पर टोकने से भड़के पड़ोसी माँ-बेटे पर चाकू से हमला; 25 वर्षीय अनिकेत की मौत

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( नेहा शेख )हनुमानगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमगंज में घर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow