भोपाल:( नेहा शेख ) राजधानी भोपाल की सड़कों पर तेज रफ्तार वहन बेकसूर लोगों की जान ले रहे हैं, और शहर में हर दिन औसतन 8 सड़क हादसे हो रहे हैं इन हादसों में हर रोज औसतन एक व्यक्ति की जान चली जारी है पिछले 24 घंटे के भीतर तेज रफ्तार गाड़ियों ने 10 लोगों को अपनी चपेट में लिया, जिनमें हिट एंड रन की तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत गई। ये सभी मृतक अपने रोज़मर्रा के कामों से घर से बाहर निकले थे – कोई कोई अपने पोते को स्कूल से लाने जा रहा था, कोई गार्ड की ड्यूटी पर था, तो कोई बाजार से घरेलू समान खरीदने निकला था। इन सभी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों ने टक्कर मारी और आरोपी चालक घायलों को सड़क पर तड़पता छोड़ फरार हो गए। जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच शहर में कुल 2,368 सड़क हादसे हुए हैं, जिनमें 167 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,821 लोग घायल हुए हैं।
छावनी पठार के रहने वाले 40 वर्षीय रमेश अहिरवार गत 14 नवंबर को बाइक से घरेलू समान खरीदने बाजार जा रहे थे। तभी पटेल नगर के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मर दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिपलानी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
मुबारकपुर के रहने वाले 50 वर्षीय लाल सिंह पास ही में पैदल गुटखा खाने हाइवे की तरफ जा रहे थे। मुबारकपुर के पास जैसे ही वे हाइवे पर कर रहे थे, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि वे सड़क पर घायल होकर गिर पड़े और राहगीरों के अस्पतालो ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह हादसा भी 14 नवंबर को हुआ।
सुभाष नगर के निवासी 68 वर्षीय मालम सिंह साइकिल से अपने पोते को स्कूल लाने जा रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग उछलकर सड़क पर आ गिरे, और चालक गाड़ी भगा ले गया, राहगीरों कि मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं।
पुलिस कार्रवाई व राहत: ट्रैफिक एडिशन डीसीपी के अनुसार, कैमरों और स्पीड रडार से सख्त निगरानी के कारण पिछले साल कि तुलना में हादसों में करीब 2% और मौतों के आंकड़े में 7.2% की कमी दर्ज की गई है
Lok Jung News Online News Portal