Breaking News
Home / कारोबार / सागर गैरे रेस्तरां में फिर मिले कीड़े ,खाद्य विभाग का छापा

सागर गैरे रेस्तरां में फिर मिले कीड़े ,खाद्य विभाग का छापा


 

भोपाल(सैफ़ुद्दीन सैफ़ी)

भोपाल,के 7 नंबर बस स्टॉप स्थित ‘सागर गैरे’ आउटलेट के भोजन में कीड़े पाए जाने की गंभीर शिकायत प्राप्त होने पर, कलेक्टर जिला भोपाल एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में विभाग द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई का टीम द्वारा उक्त प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता व्यवस्था में अनियमितताएं पाई गईं।
स्वच्छता मानकों का उल्लंघन और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर, संस्थान के संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम एवं विनियम 2011 की धारा 32 के अंतर्गत वैधानिक नोटिस जारी किया गया है।
गुणवत्ता की जाँच हेतु खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें तत्काल राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
धारा 32 के तहत जारी इस नोटिस के माध्यम से संचालक को 14 दिवस की समयावधि के भीतर परिसर की स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में सुधार न होने की स्थिति में प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित/निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई है।
मुख्यालय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भोपाल ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। जिले के सभी प्रमुख खाद्य संस्थानों की निरंतर निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

गौरतलब है कि पूर्व में भी दूषित खाद्य सामग्री और गंदगी को लेकर खाद्य विभाग पूर्व में भी कार्यवाही कर चुका है। लगातार समझाइश के बावजूद उक्त संस्थान के संचालक साफ सफाई के प्रति अपनी लापरवाही से बाज नही आ रहे  है।

About Saifuddin Saify

Check Also

महंगाई और किल्लत के बीच जनता को एक और झटका अगले 15-20 दिन में दवाओं के दाम 30% तक बढ़ने की संभावना….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) महंगाई की मार अब दवाइयों  तक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow