Breaking News
Home / अपराध / बिना पार्टनर के अनुमति दिए चार करोड़ रुपए से अधिक कीमत की मशीनें लाखों रुपए में बेची…..

बिना पार्टनर के अनुमति दिए चार करोड़ रुपए से अधिक कीमत की मशीनें लाखों रुपए में बेची…..


भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में प्लास्टिक के फर्नीचर बनाने की फैक्टरी में एक महिला पार्टनर ने अपने ही फर्म के पार्टनर के साथ चालाकी कर धोखाधड़ी की | बिना पार्टनर के अनुमति दिए चार करोड़ रुपए से अधिक कीमत की 2 मशीन और 11 मोल्ड फर्म की महिला पार्टनर ने दो मशीनें लाखों रुपए में बेच दीं | इस मामले में फर्म की पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है | पुलिस ने आरोपी पार्टनर और उनके पति को गिरफ्तार किया है | पति मंगलवार तक रिमांड पर है , जबकि पत्नी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है |

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार पंचवटी कॉलोनी , लालघाटी निवासी 47 वर्षीय विजय साधवानी की फैक्टरी का कारोबार वर्ष 2015 से कर रहे हैं | फर्म में 50 प्रतिशत की दूसरी पार्टनर सुहानी साधवानी हैं विजय साधवानी ने पुलिस को बताया कि फर्म समस्त आर्थिक लेन – देन की ज़िम्मेदारी सुहानी एवं उसके पति राहुल साधवानी की थी | फर्म में राहुल को बतौर मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया था | विजय 14 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक विदेश यात्रा पर थे | जब वे 1 अगस्त को भोपाल लौटे तो स्वास्थ्य खराब होने पर डॉ. ने आराम की सलाह दी थी | इस दौरान सूचना मिली कि सुहानी और राहुल ने 11 मोल्ड एवं 2 मशीनों को इंदौर की फर्म को बेच दिया है | मशीनों की कीमत 1.50 करोड़ और मोल्ड की कीमत 2.50 करोड़ रुपए है |

इस मामले में पुलिस ने विजय के अलावा सुहानी , राहुल , ससुर नरेश साधवानी से पूछताछ कर बयान दर्ज किए थे | उन्होंने 11 मोल्ड व 2 मशीनों को इंदौर की कंपनी को बेचना स्वीकार किया इंदौर की कंपनी के पार्टनर अब्दुल हुसैन व सकीना से पूछताछ की गई , जिसमें उन्होंने बताया कि 2 मशीनें 59 लाख रुपए में खरीदी और उन्होंने 11 मोल्ड को 2.42 लाख में किराए पर लिए हैं | इंदौर की फर्म द्वारा 25 नवंबर 2024 को भोपाल की फर्म के खाते में 15 लाख रुपए डाले गए थे | उसी दिन सुहानी ने यह राशि अपनी सास सरिता साधवानी की फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे | अलग – अलग तारीखों में इंदौर की फर्म ने भोपाल की फर्म के खाते में 34 लाख रुपए जमा किए गए |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

सनकी युवक का अयोध्या से पिपलानी तक आतंक 3 छात्राओं पर चाकू से हमला कर 30 मिनट में बदमाश हुआ फरार….

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow