शामगढ़.26 वर्षीय एक बेटे ने अपने कर्ज से मुक्त होने के लिए अपने साथियों के साथ मिलीभगत कर अपने अपहरण कि झूठी कहानी बनाई और पिता से लाखों रुपए की मांग की |
हर्षल पर लाखों रुपए का कर्ज था , जिसे चुकाने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रचाई | हर्षल के पिता कमल जैन गरोठ में पदस्थ पीडब्ल्यूडी इंजीनियर है | जब 13 नवंबर को फिरौती की कॉल आई , तो उन्होंने फ़ोरन शामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई |
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और जांच में यह खुलासा हुआ कि हर्षल जिस गाड़ी से आया था , उसका टोल भानपुरा के बाद दिल्ली – मुंबई नेशनल हाईवे 8 पर कटा था | साइबर टीम ने फस्टैग , मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी के जरिए हर्षल के दोस्तों तक पहुंच बनाई इस दौरान हर्षल के दोस्त यश बजाज से पूछताछ की गई | जिसके बाद बाकी आरोपियों के बारे में पता चला पुलिस ने 20 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया | जांच में सामने आया कि हर्षल कोटा में पिछले तीन साल से कूलर की जालियां बनाने के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और वहां देसी चाय का ठेका नाम से दुकान भी चला रहा था | पुलिस को अब यह भी पता चला है कि हर्षल पर कर्ज के अलावा नशा , अय्याशी , सट्टेबाजी और अन्य खर्चों का बोझ था , जो उसकी मानसिक स्थिति पर असर डाल रहा था | इंजीनियर पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है , जिनमे से 2 फरार हैं | पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है कि इस साजिश के पीछे और कौन लोग शामिल हैं | मदसौर पुलिस की टीमों ने हर्षल की तलाश में कोटा समेत अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी की |
Lok Jung News Online News Portal