Breaking News
Home / न्यूज़ / लाखों रुपए वसूलने के बाद भी VIT नहीं दे सका छात्रों को शुद्ध भोजन और पानी……

लाखों रुपए वसूलने के बाद भी VIT नहीं दे सका छात्रों को शुद्ध भोजन और पानी……


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के सीहोर जिला स्थिर वीआईटी कॉलेज में छात्रों द्वारा हंगामा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के पीछे का कारण जो बताया रहा है वह सही निकला है | बीटेक की छात्रा नेहा की साहूकार की 24 नवंबर को बिलासपुर में मौत हुई थी , छात्रा के पिता सुनील साहूकार ने बताया कि नेहा कई बार शिकायत कर चुकी थी कि हॉस्टल में भोजन और पानी अच्छा नहीं मिलता है | इसके चलते वह बीमार ही बनी रहती थी , अगस्त में उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी |

मैनेजमेंट कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था | नेहा की तबीयत ज्यादा खराब हुई तो सुनील उसे बिलासपुर ले आए , जांच में पता चला उसे बॉउल ऑब्स्ट्रक्श्न की परेशानी है | ये दूषित पानी व भोजन से होती है , इससे पाचन तंत्र खराब होता है | डॉक्टर बोले – नेहा को गंभीर प्रोग्रेसिव टीबी है 10 दिन आईसीयू में संघर्ष करते हुए उसकी मौत हो गई |

गंदा पानी और भोजन के कारण छात्रों के पीलिया समेत अन्य बीमारियों के घेरे में आने के बाद कैंपस में आगजनी के बाद जैसे – तैसे घर पहुंचे छात्र अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं | छात्रों ने बताया कि यदि उनकी पहचान सामने आ जाएगी तो एक्जाम समेत अन्य एकेडमिक गतिविधियों में उनका नुकसान किया जाएगा ऐसा पहले भी हो चुका है |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ जहर बन रहा पानी पाइप लाइन से मिला मरा चूहा…..

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow