भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पार्सल काउंटर पर यात्रियों से खुलेआम दलाल बेजा वसूली कर रहे हैं , पार्सल काउंटर की खिड़की के बाहर दिन भर कब्जा कर बैठे यह दलाल खुद को रेलवे का अधिक्रत कर्मचारी बता कर यात्रियों की जरूरत का फायदा उठा रहे है | बाइक भेजने जैसे सरल काम को इतना कठिन बताकर प्रस्तुत किया जाता है कि नए यात्री इनके जाल में आसानी से फंस जाते हैं | बाइक भेजने का आधिकारिक किराया सिर्फ 1300 है , लेकिन ये दलाल जल्दी डिलीवरी का झांसा देकर लोगों से 3300 रुपए वसूल रहे हैं | बाइक ट्रेन में चढ़ाने के नाम पर 1000 रुपए की अतिरिक्त रॉयल्टी वसूली जाती | मुख्य स्टेशन पर दलालों ने पूरे सिस्टम को खराब कर रखा है , जब मौके पर पहुंचकर पड़ताल की तो भोपाल रेलवे स्टेशन के पार्सल सिस्टम की हकीकत का खुलासा हुआ गया |
पार्सल काउंटर की खिड़की के ठीक बाहर दर्जनों दलाल प्रतिदिन सुबह से शाम तक जमे रहते हैं , जानकारी लेने आए यात्रियों को रोककर खुद को रेलवे का कर्मचारी बताते हैं और सीधे यात्री से उसके पार्सल की जरूरत पूछकर बातचीत शुरू कर देते हैं | भोपाल से विभिन्न शहरों में बाइक भेजने की रेलवे का आधिकारिक किराया 1300 रुपए है , लेकिन दलाल इस प्रक्रिया को काफी कठिन बताकर यात्रियों को डराते हैं , वे दावा करते हैं कि काउंटर पर बहुत भीड़ रहती है और बिना उनकी मदद के बाइक समय पर नहीं पहुंच सकेगी |
बाइक को पार्सल होकर गंतव्त तक पहुंचने में 4-5 दिन लगते हैं , लेकिन दलाल झूठ बोलकर आश्वासन देते हैं कि वे अगले ही दिन बाइक पहुंचा देंगे | यात्रियों ने बताया कि दलाल उन्हें काउंटर कर्मियों से बात तक नहीं करने देते हैं , पार्सल काउंटर पर दलालों की पकड़ इतनी मजबूत है कि पूरा सिस्टम इनके इशारों पर चलता हुआ दिखता है | यदि जिम्मेदार विभाग सक्रिय न हुआ तो यात्रियों का फायदा इसी तरह उठाया जाएगा |
इधर पार्सल काउंटर के अंदर कर्मचारी ने बताया कि बनारस तक का किराया 1300 तक है , कोई दूसरे खर्च जैसे पैकिंग और मजदूरी को देंगे तो 1500 से ज्यादा खर्च नहीं आएगा | पार्सल 5 – 6 दिन में पहुंच जाता है , अगर लेट हुआ तो एक हफ्ते में | वहीं यात्रियों का कहना है कि यदि रेलवे तय शुल्क की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करे और काउंटर तक पहुंचने की व्यवस्था पारदर्शी बनाए , तो इस तरह की मनमानी पर रोक लग सकती है |
रेलवे पीआरओ नवल अग्रवाल ने कहा – इस प्रकार की शिकायत मिलने पर रेलवे द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती है , आरपीएफ को निर्देश दिए हैं , कि दलालों पर कार्रवाई की जाए | इसके अलावा अभी भी रेलवे के पार्सल काउंटर पर दलाल सक्रिय हैं तो जल्द ही उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी , जनता से भी अपील है कि वे रेलवे के अधिक्रत पार्सल काउंटर पर ही जाकर अपना पार्सल बुक कराएं |
Lok Jung News Online News Portal