|
भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश राजधानी के भोपाल कोलार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां मंगेतर से मिलने रीवा से भोपाल आए एक युवक की कार का घेराव कर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया अज्ञात बदमशों पहले युवक को कार से खींचकर बाहर निकालकर रॉड , सब्बल और हाथौड़े से बेरहमी से वार किया जिससे युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं | घायल युवक को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है इलाज चल रहा फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई
वहीं युवक के भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास और बलवा का मामला दर्ज कर लिया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है |
पुलिस के मुताबिक घायल कुलदीप सिंह रीवा का रहने वाला है कुलदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास , रंगदारी और बलवा समेत कुल 12 मामले दर्ज हैं कुलदीप हिस्ट्रीशीटर है वह भोपाल अपनी मंगेतर से मिलने कोलार इलाके में अपने रिश्तेदार के भाई के साथ आया था | यहां नेताजी हिल्स के नीचे आते समय कुलदीप की स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने बदमाशों ने अपनी स्कॉर्पियो अड़ा दी इसके बाद कुलदीप की गाड़ी के पीछे एक दूसरी बोलेरो भी आकार लग गई दोनों गाड़ियों में करीब छह बदमाश सवर थे सभी ने पहले कुलदीप को नीचे उतारा इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान उसके रिश्ते के भाई के साथ भी बदमाशों ने मारपीट की |
पीड़ित कुलदीप को रीवा में हत्या के एक मामले में 10 साल पहले उम्रक़ैद की सजा हुई थी कोलार थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि कुलदीप पिछले साल नवंबर महीने में ही 10 साल बाद जेल से बाहर आया है वह भोपाल अपनी मंगेतर से मिलने के लिए पहुंचा था यहां अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया घटना सीसीटीवी में कैद हुई है फुटेज के आधार पर ही आरोपियों की तलाशी की जा रही है |
पुलिस का कहना है कि कुलदीप विवादों से रहता था हमले के तरीके को देखते हुए आशंका है कि आरोपियों ने पहले कुलदीप का पीछा किया और फिर उसकी गाड़ी रोककर उस पर हमला किया रीवा पुलिस से भी इस मामले में संपर्क किया गया है जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा |
Lok Jung News Online News Portal