भोपाल, 03/08/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री पारसचंद्र जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि श्री पारसचन्द्र जैन का जनसेवा और संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पण नए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Lok Jung News Online News Portal