Breaking News
Home / ताजा खबर / प्रेमपुरा में फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर 9 दुकानें और 2 मकान मलबे में तब्दील किए ……

प्रेमपुरा में फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर 9 दुकानें और 2 मकान मलबे में तब्दील किए ……


भोपाल ( कशिश मालवीय ) लंबे इंतजार के बाद अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर भोपाल के प्रेमपुरा इलाके में चला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस बड़ी कार्रवाई में यहां अवैध रूप से बनी 9 दुकानों और 2 मकानों को  जमींदोज कर दिया | प्रशासन के इस कड़े रुख से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया कार्रवाई करीब 3 घंटे चली दो दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन अफसरों ने सुनवाई के बाद कार्रवाई होने की बात कहकर अतिक्रमण हटाया सेवनिया गौंड , गौरा गांव और बिसनखेड़ी में सबसे ज्यादा कब्जे सामने आए हैं प्रशासन ने बिना अनुमति निर्माण खुद हटाने की चेतावनी दी है वहीं टीटी नगर सर्कल में 116 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं इनमें 68 सरकारी और 48 निजी जमीन पर बने हैं निजी जमीन पर बने 92 निर्माणों – होटल रिसोर्ट , फार्महाउस , मकान और दुकान की अगल से जांच जारी है नगर निगम ने नोटिस देकर संबंधित लोगों से दस्तावेज़ मांगे हैं |

प्रेमपुरा में हटाई गई दुकानों और मकानों की जमीन की कीमत कलेक्टर गाइडलाइन के मुताबिक 2788 रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से 3 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है 72 घंटे में दुकानों को खाली कराया गया था इसके बाद सोमवार को सुबह एसडीएम अर्चना शर्मा और तहसीलदार कुणाल राऊत टीम के साथ कार्रवाई शुरू की |

भदभदा चौराहे पर कार्रवाई के दौरान टीम एक कमरे तक पहुंची जहां चलने – फिरने में असमर्थ बुजुर्ग दंपति रह रहे थे उन्हें देख टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा ने कमरा नहीं तोड़ने के निर्देश दिए और अधिकारियों को देखभाल के लिए कहा |

 

About Saifuddin Saify

Check Also

इंदौर के दूषित पानी से बीमार मरीज और मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं निगम की रिपोर्ट में दावा सब चंगा सा……

🔊 पोस्ट को सुनें जबलपुर / देश का सबसे स्वच्छ इंदौर शहर के भागीरथपुरा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow