इंदौर( विशेष प्रतिनिधि ) देश भर में स्वच्छता की मिसाल जाने – माने इंदौर शहर की भागीरथपुरा कॉलोनी में गंदा पानी सप्लाई होने से अफरा – तफरी मच गई यहां पानी ही लोगों की बीमारी और मौत का कारण बन गया दूषित पानी पीने से उल्टी – दस्त के चपेट में आकार 8 लोगों मौत के शिकार हो गए अस्पताल में बुखार और उल्टी – दस्त जैसे मरीजों की भीड़ बढ़ गई हर दूसरे घर से मरीज अस्पताल पहुंचा पिछले चार दिनों में 1000 से अधिक लोगों का इलाज किया जा चुका है। वहीं अब अभी 111 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं हालात ऐसे बने कि अस्पतालों में जगह कम पड़ गई इधर स्वास्थ्य विभाग अब तक दूषित पानी से एक भी मौत की पुष्टि नहीं कर रहा लेकिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खुद मान चुके हैं कि दो से तीन मौतें दूषित पानी से हुई हैं |
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एक हफ्ते से निगम के जिम्मेदार मामले को दबाने में लगे रहे शिकायतें होती रहीं कि नलों से गंदा पानी आ रहा है चैंबर ओवरफ्लो है पर कोई सुनवाई नहीं हुई जबकि संपत्तिकर की वसूली के लिए निगम के कर्मचारी हर दिन आते थे इधर मामला उजागर हुआ तो मंगलवार को नगर निगम ने कॉलोनी में 2703 घरों का सर्वे किया है | पेयजल वितरण टंकी से 4 सैंपल व घरों से 73 सैंपल लिए गए हैं अफसरों का कहना है कि 24 घंटे में प्रारंभिक और 48 घंटे में बैक्टीरियोलॉजिकल रिपोर्ट आएगी अभी 50 टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है म्रतकों के परिजनों ने बातचीत में उल्टी – दस्त से मौत होने का कारण बताया |
Lok Jung News Online News Portal