भोपाल ( कशिश मालवीय ) राजधानी भोपाल में गंदे पानी की आ रही शिकायतों पर मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को एक्शन लेते हुए कई इलाको में भ्रमण किया | मंत्री विश्वास सारंग के नरेला विधानसभा क्षेत्र के जोन – 17 स्थित हाउसिंग बोर्ड की विवेकानंद कॉलोनी में दूषित और बदबूदार पानी की शिकायत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ बाइक से पटवारी ने इलाके का भ्रमण किया और लोगों से बातचीत भी की | भ्रमण के दौरान हैरान करने वाली हकीकत सामने आई गंदे पानी की सप्लाई होने की शिकायत की जांच के लिए जब पाइप लाइन देखी तो सीवर और पानी की लाइन साथ – साथ बिछी पाई गई कई जगहों पर पानी की लाइन सीवर के बीच से गुजर रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने एक घर में पाइप लाइन खिचीं तो उसमें से पीले पानी के साथ एक मरा हुआ चूहा भी बाहर निकला | पटवारी और शुक्ला ने आरोप लगाया कि चूहा पानी की लाइन से निकला है पटवारी ने निगम के कॉल सेंटर पर इसकी शिकायत की उधर सहायक यंत्री बबली शर्मा ने कहा कि जिस समय कांग्रेस नेता वहां गए थे वह पानी सप्लाई का समय नहीं था और पानी का रंग भी सप्लाई वाले पानी जैसा नहीं है
Check Also
पीडबल्यूडी की फ़जूलखर्ची जहां पहले से रोशनी वहां खर्च किए 3 करोड़, 22 साल से अंधेरे में डूबी सड़कों को छोड़ा बेसहारा
🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल( नेहा शेख ) के लहरपुर-बरखेड़ा पठानी मार्ग पर पिछले 22 …
Lok Jung News Online News Portal