Breaking News
Home / अफसरशाही / मंत्री इंदरसिंह परमार का विधानसभा क्षेत्र जन सुनवाई विहीन

मंत्री इंदरसिंह परमार का विधानसभा क्षेत्र जन सुनवाई विहीन


शुजालपुर (काजी एस रहमान)
नागरिकों की समस्याओं के सुलभ समाधान के लिए मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार एवं पूर्ववर्ती सरकारों ने पंचायत से लगाकर राजधानी तक सभी शासकीय कार्यालय एवं निकायों में प्रति मंगलवार जनसुनवाई की व्यवस्था की है, ताकि नागरिक गण अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे जिम्मेदार अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत करा सकें, लेकिन शुजालपुर के एस.डी.एम. कार्यालय में पिछले कई महीनो से मंगलवार को जनसुनवाई के लिए एस.डी.एम. कार्यालय में एस.डी.एम अनुपस्थित रहे हैं । आज 13 जनवरी मंगलवार को भी एस.डी.एम. कार्यालय शुजालपुर में जनसुनवाई के आवेदन लेने वाला कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित नहीं था, कार्यालय पर मालूम करने पर बताया गया कि एस.डी.एम .शुजालपुर से बाहर गए हुए हैं, बाहर कई लोग जनसुनवाई के लिए बैठे हुए थे, जब  लोकजंग संवाददाता ने कार्यालय कर्मचारी से पूछा कि जनसुनवाई कौन करेगा? तो उसे बताया गया कि अगर आपको कोई आवेदन देना हो तो आवक जावक सेक्शन में दे दो, जब साहब आएंगे तब देख लेंगे, एस.डी.एम. साहब की अनुपस्थिति में आवेदन ले लिए जाते हैं ,ऐसा पहली बार नहीं था जब मंगलवार को जनसुनवाई के दिन ना एस.डी.एम उपस्थित थे, ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी उपस्थित था, और आज ऐसा पहली बार नहीं हो रहा था शुजालपुर अनुभाग में एस.डी.एम. कार्यालय सहित अन्य कार्यालय में भी प्राय : मंगलवार को जनसुनवाई के लिए अधिकतर कार्यालयों में अधिकारी गण अनुपस्थित रहते हैं ,
जिला मुख्यालय शाजापुर में यदि किसी मंगलवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक या अन्य विभाग अध्यक्ष उपस्थित नहीं होते तो अन्य कोई जिम्मेदार अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में विधिवत जनसुनवाई कर आगामी कार्यवाही के लिए निर्देश जारी करते हैं ,
शुजालपुर जैसे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व इंदर सिंह परमार जैसे भारी भरकम कैबिनेट मंत्री करते हो और जिले में रिजु बाफना जैसी नवाचार करने वाली कलेक्टर मौजूद हो, तब शासन के इस महत्वाकांक्षी जनसुनवाई कार्यक्रम का शुजालपुर में मजाक बना कर रख देना आश्चर्य का विषय है, लोकजंग कलेक्टर रिजु बाफना से यह अपेक्षा करता है कि वह शुजालपुर के एस.डी.एम.कार्यालय और अन्य कार्यालय में प्रति मंगलवार को नियमित रूप से जनसुनवाई करने के निर्देश जारी करेंगी।

About Saifuddin Saify

Check Also

पीडब्ल्यूडी के औचक निरीक्षण से विरोध में विभाग के इंजीनियर मैदान में उतरे……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow