Breaking News
Home / अफसरशाही / स्मार्ट मीटर के विरोध में रहवासियों और कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल को बुलाना पड़ा….

स्मार्ट मीटर के विरोध में रहवासियों और कर्मचारियों के बीच हुआ विवाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बल को बुलाना पड़ा….


भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के कई शहरों में स्मार्ट मीटर लगाने के खिलाफ जनता का विरोध अब भी बना हुआ है भोपाल के भोईपुरा इलाके में रहवासियों व्दारा मीटर लगाने वाली टीम का घेराव और भारी विरोध का मामला सामने आया है रहवासियों ने स्मार्ट मीटर लगवाने से साफ माना किया मीटर लगाने पहुंचे कंपनी के अमले को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा इस दौरान रहवासियों और कर्मचारियों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ |

रहवासियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर तेज चल रहे हैं जिससे बिजली की खपत और बिल दोनों अधिक आ रहे हैं कई लोगों ने मौका पर ही जनप्रतिनिधियों को फोन कर बुलाया स्थिति बिगड़ती देख बिजली कंपनी के अफसरों को पुलिस बल बुलाना पड़ा पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद जाकर मामला शांत हुआ और रहवासी माने मध्य क्षेत्र विद्दुत वितरण कंपनी के सिटी सर्कल के जनरल मैनेजर प्रदीप सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार की पवार सेक्टर की सबसे बड़ी योजना आरडीएसएस के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं इस संबंध में विधिवत नोटिफिकेशन जारी किया गया है उन्होंने कहा कि भोपाल के पुराने शहर के दायरे में आने वाले उत्तर और पूर्व संभाग में अब तक 1.58 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं इन मीटरों की रीडिंग और बिलिंग में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है यदि किसी उपभोक्ता को रीडिंग या बिल को लेकर संदेह हो तो वह शिकायत दर्ज करा सकता है |

About Saifuddin Saify

Check Also

पीडब्ल्यूडी के औचक निरीक्षण से विरोध में विभाग के इंजीनियर मैदान में उतरे……

🔊 पोस्ट को सुनें भोपाल ( कशिश मालवीय ) प्रदेश में लोक निर्माण विभाग द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow