भोपाल ( कशिश मालवीय ) विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को मंत्री विजय शाह को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ | कांग्रेस विधायकों ने जैसे ही शाह को देखा , नारेबाजी शुरू कर दी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उन्हें बर्खार्स्ट करने की मांग की | हंगामा करते हुए विपक्षी विधायक गर्भग्रह तक पहुंच गए , जिससे सदन की कार्यवाही सुभा करीब 11:38 बजे स्थगित करनी पड़ी | दोपहर 1 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई , लेकिन इस बार विजय शाह सदन में नहीं आए | कांग्रेस विधायकों ने विरोध दोहराया |
5 वें दिन सदन पहुंचे जवाब में सत्तापक्ष के मंत्रियों ने खड़े हो कर कांग्रेस पर आतंकियों और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया | अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अपीलों के बावजूद हंगामा नहीं रुका और अंतत: दोपहर 1:24 बजे कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी | शुक्रवार को जंजातीय कार्य और भोपाल गैस त्रासदी पुनर्वास विभाग से जुड़े प्रश्न लगाए गए थे, जिनका जवाब विजय शाह को देना था | चार दिन से अनुपस्थित शाह पहली बार सदन में आए थे | प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जब गैस त्रासदी की रिपोर्ट पर सवाल पूछा , तो शाह जवाब देने खड़े हुए | इस पर कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने कहा – आर्मी का अपमान करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए | नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी इस्तीफे की मांग की | जवाब में संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने और सेना का अपमान करने के आरोप लगाए |
कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी विजय शाह मामले पर सरकार की चुप्पी साबित करती है कि देशभक्त से ज्यादा उनके लिए मंत्री और वोट बैंक महत्वपूर्ण है | विजय विजय शाह का बयान भारत की अनुशासित सेना का अपमान है , देश की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है | कांग्रेस इस मुद्दे पर पीछे नहीं हटेगी | बर्खास्तगी तक संघर्ष करते रहेंगे | हम संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे | – उमंग सिंघार , नेता प्रतिपक्ष ( सदन के बाहर कहा )
ये चीन – पाक के दलाल जो पार्टी पाकिस्तान और चीन की भाषा बोलते है , ट्रंप के टैरिफ का समर्थन करती है , उस पार्टी को सेना के शौर्य पर प्रश्नचिन्ह लगाने का कोई हक नहीं है | जिन्होंने सेना की वीरता प्रश्नचिन्ह लगाकर प्रमाण मांगे हो उनको इस मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं हैं | यह लोग चीन पाकिस्तान के दलाल हैं – कैलाश विजयवर्गीय , संसदीय कार्य मंत्री ( सदन के अंदर )