भोपाल ( कशिश मालवीय ) मध्यप्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन से राजस्व खुफिया निदेशालय ( डीआरआई ) ने राजधानी एक्सप्रेस में जा रहे दो आरोपियों से 4 किलो 632 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया | आरोपी मंदीप अम्रतसर , पंजाब और अरमान सिवान , बिहार का रहने वाला है गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है आरोपी ट्रॉली बैग में लेडीज गाउन में छिपाए थे | कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की जेल रिमांड पर भेजा |
डीआरआई को सूचना मिली थी कि आरोपी बेंगलुरु से नई दिल्ली जा रहे हैं टीम ने प्लेटफॉर्म – 2 पर ट्रेन का इंतजार किया और तलाशी में मंदीप बी -6 कोच की 46 नंबर बर्थ पर था जबकि अरमान बी – 1 कोच की 53 नंबर बर्थ पर मिला , गिरफ्तार की ऑडियो – वीडियो रिकॉर्डिंग कोर्ट में पेश की गई |
Lok Jung News Online News Portal